फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौंकाने वाला खुलासा, स्मार्टफोन से बढ़ रही है ये खतरनाक बीमारी

Sat, 08 Apr 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Apr 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
Side Effects of Smart Phone Uses.

स्मार्टफोन को लेकर डॉक्टरों ने ताजा खुलासा किया है। इनके इस्तेमाल से होने वाले खतरे को जानकर आप भी अपने स्मार्टफोन से दूरी बना लेंगे। डॉक्टरों ने ताजा रिपोर्ट दी है जिसमें पता चला कि स्मार्टफोन यूजर्स में तेजी से ये बीमारी बढ़ती जा रही है।

Side Effects of Smart Phone Uses.

स्मार्ट फोन के अधिक इस्तेमाल से 6 से 19 वर्ष की आयु वाले बच्चों की आंखों में ड्राई आई सिंड्रोम का खतरा बहुत अधिक बढ़ गया है। हाई रेसोल्यूशन स्क्रीन से बच्चों की आंखों का पानी कम हो रहा है। इससे बच्चे छोटी उम्र में ही दृष्टि दोष के शिकार हो रहे हैं।

Side Effects of Smart Phone Uses.

नेत्र परीक्षण में यह खुलासा हुआ है कि छह से 19 वर्ष आयु वर्ग के 25 फीसदी बच्चे ड्राई आई सिंड्रोम की बीमारी से ग्रस्त हैं। हाई रेसोल्यूशन स्क्रीन की चमक आंखों के लुब्रीकेंट (तरलता) को खत्म कर रही है। इसका कारण स्मार्ट फोन में लगातार गेम खेलना या इनका ज्यादा देर तक इस्तेमाल करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Side Effects of Smart Phone Uses.

दृष्टि विज्ञान में उत्तर भारत के प्रथम परास्नातक (सरकारी क्षेत्र), विजन-2020 के लेखक व वरिष्ठ नेत्र विज्ञान अधिकारी डॉ. कर्ण सिंह गुलेरिया (54) ने इसका खुलासा किया है। विशषेज्ञ के अनुसार आमतौर पर आंखें एक मिनट में 14 से 18 बार झपकती हैं, लेकिन जब मनुष्य हाई रेसोल्यूशन स्क्रीन को लगातार देखता है तो यह प्रक्रिया एक मिनट में सात से नौ बार तक रह जाती है।

विज्ञापन
Side Effects of Smart Phone Uses.

इस कारण टियर ग्लैंड से निकलने वाला लुब्रीकेशन कम हो जाता है। ड्राई आई सिंड्रोम और कंप्यूटर विजन सिंड्रोम के लक्षणों में आम तौर पर आंखों में जलन और दर्द महसूस होती है। आंखें झपकने में भी समस्या रहती है। ऐसी हालत में मरीजों को विशेषज्ञ की राय लेना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed