फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोटबंदी: बैंकों के हाथ खड़े, बाजार में नहीं चल रहे नए नोट, लोग परेशान

Tue, 06 Dec 2016 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 Dec 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers Are Not Accepting 2000 Rupees New Note in Market.

नोटबंदी से जनता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शहर के गिने चुने एटीएम से कैश निकल रहा है और बैंक भी नए नोट दे रहे हैं लेकिन ये नोट बाजार में नहीं लिए जा रहे हैं। परेशान होकर लोग ये नोट लेकर बैंक पहुंच रहे हैं लेकिन खुद बैंकों ने इस समस्या पर हाथ खड़े कर दिए हैं। आइए जानते हैं-

Shopkeepers Are Not Accepting 2000 Rupees New Note in Market.

नोटबंदी के बाद पहले तो एटीएम से कैश निकलना बंद किया गया था मगर बाद में जैसे ही कैश निकलना शुरू हुआ तो नए नोटों के साथ एक नई मुसीबत भी आ गई।

Shopkeepers Are Not Accepting 2000 Rupees New Note in Market.

एटीएम से अब सिर्फ दो हजार ही नए नोट निकल रहे हैं। वहीं, बैंकों में भी लोगों को सिर्फ बड़े नोट ही दिए जा रहे हैं। कैश कांउटर पर छोटे नोट मांगने पर भी लोगों को खुली नकदी नहीं दी जा रही है। पहले बैंकों में 100-100 के नोट दिए जा रहे थे लेकिन अब ये बंद हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shopkeepers Are Not Accepting 2000 Rupees New Note in Market.

वहीं, एटीएम और बैंकों से दिए जा रहे दो हजार के नए नोट बाजार में नहीं चल रहे। दुकानदार ये नोट नहीं ले रहे हैं। 100 से लेकर 500 तक का सामान लेने के बावजूद दुकानदार ये नोट लेने से साफ मना कर रहे हैं। सरकारी डिपुओं में भी राशन खरीदने पर ये नोट नहीं लिए जा रहे। खुले पैसे न होने से मजबूरन लोगों को सस्ता राशन खरीदे बिना ही लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Shopkeepers Are Not Accepting 2000 Rupees New Note in Market.

दुकानदारों का कहना है कि उनके पास इसके खुले पैसे नहीं हैं। ऐसे में या तो खुले पैसे दें या फिर हजार रुपए से ज्यादा का सामान लें। इससे गरीब लोगों के लिए मुश्किल बढ़ती ही जा रही है। साथ ही उन लोगों की दिक्कतें ज्यादा हैं जिनके पास डेबिट या क्रेडिट कार्ड नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed