हिमाचल के शिमला जिले के कोर्टखाई में गुड़िया से हुए गैंगरेप और मर्डर केस में कब क्या हुआ इसकी पूरी जानकारी एक क्लिक में पढ़िए।
6 जुलाई : शिमला जिले के कोटखाई के जंगल में गुड़िया का मिला शव, पुलिस ने दुराचार के बाद हत्या की जताई आशंका।
7 जुलाई : पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दुराचार का हुआ खुलासा, कोटखाई में हुआ प्रदर्शन।
8 जुलाई : मौके पर पहुंचे एसपी शिमला। 72 घंटों बाद भी पुलिस दरिंदों तक नहीं पहुंची, जनाक्रोश भड़का।
9 जुलाई : कई लोगों से की पूछताछ, पर नहीं हुई गिरफ्तारी। जनता ने उठाई सीबीआई जांच की उठी मांग।
10 जुलाई : सरकार ने बढ़ते आंदोलन प्रदर्शन के बाद एसआईटी की गठित, जनता में बढ़ा आक्रोश।
11 जुलाई : सरकार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख मुआवजे की घोषणा की। एक लाख दरिंदों को पकड़ने का ईनाम।
12 जुलाई : सीएम के अधिकारिक फेसबुक पेज से कथित आरोपियों के फोटो हुई वायरल।
13 जुलाई : पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया, जांच पर उठे सवाल।
14 जुलाई : जांच के विरोध में ठियोग थाने पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं, दबाव में सीबीआई जांच की संस्तुति।
15 जुलाई : दो और रईसजादों के लिए डीएनए सैंपल, सीएम ने सीबीआई जांच के लिए पीएम को पत्र लिखा, सुक्खू ने सीएम पर बोला हमला।