शिमला पुलिस की दबंगई, गिलास के लिए पीटा मैनेजर, देखें तस्वीरें
जिसके हाथों आम लोगों की सुरक्षा का जिम्मा है अगर वही गुडांगर्दी पर उतर जाए तो खाकी से भरोसा उठना लाजमी है। शिमला में आधी रात को होटल में घुसे पुलिस के जवान दरिंदगी पर उतर आए। पुलिस की दरिंदगी की ये करतूत होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
शिमला पुलिस की दबंगई, गिलास के लिए पीटा मैनेजर, देखें तस्वीरें
मामला रात करीब सवा बारह बजे का है। ढली टनल के पास एक निजी होटल में स्टाफ सोने की तैयारी कर रहा था। होटल के नाइट मैनेजर उज्जवल भी वहीं पर थे। उज्जवल के मुताबिक इसी बीच दो पुलिस वाले वहां आए और बिस्तर में सो रहे कर्मचारियों को लातें मारकर उठा दिया।
शिमला पुलिस की दबंगई, गिलास के लिए पीटा मैनेजर, देखें तस्वीरें
वह उनसे डिस्पोजल गिलास मांगने लगे, मना करने पर वह गुस्सा हो गए और कहने लगे कांच के गिलास दो। इस पर उज्जवल ने कहा कि किचन 11 बजे बंद हो गया है इसलिए गिलास नहीं मिल सकते। इस पर एक पुलिस वाला भड़क गया और वर्दी की धौंस दिखाने लगा। मना करने पर पुलिस वाला भड़क उठा और उसने नाइट मैनेजर को पीटना शुरू कर दिया।
शिमला पुलिस की दबंगई, गिलास के लिए पीटा मैनेजर, देखें तस्वीरें
मैनेजर को इतना पीटा गया कि उसके नाक से खून बहने लगा। इसी बीच वहां एक तीसरा पुलिस कर्मचारी आया। वह उन दो पुलिस वालों को अपने साथ ले गया। पुलिस वाले इस बात से अनजान थे कि होटल की रिस्पेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी यह करतूत कैमरे में कैद हो गई।
शिमला पुलिस की दबंगई, गिलास के लिए पीटा मैनेजर, देखें तस्वीरें
मामले के बाद पीड़ित पर कुछ पुलिस वाले समझौते का दबाव भी डालते रहे। इन पुलिस कर्मियों ने कहा कि यह तो छोटी सी बात है, आपको यहीं काम करना है। दस हजार लेकर मामले को रफादफा कर दो। यह आरोप हैं शिकायकर्ता उज्जवल के।