{"_id":"596dc1ee4f1c1b025a8b4958","slug":"shimla-nagrik-sabha-protest-on-kotkhai-gangrape-and-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुड़िया को इंसाफ दिलाने के लिए उमड़ा सैलाब, कई जगह चक्का जाम, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़िया को इंसाफ दिलाने के लिए उमड़ा सैलाब, कई जगह चक्का जाम, तस्वीरें
Wed, 19 Jul 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिमला के कोटखाई में गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में गुड़िया को इंसाफ दिलाने के लिए हिमाचल में जनता का सैलाब सड़कों पर उतर आया है। पिछले कई दिन से जारी आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। शिमला नागरिक सभा के बैनर तले हजारों लोगों ने डीसी दफ्तर से लेकर राजभवन तक पैदल मार्च किया।
2 of 7
इसमें हजारों की तादाद में महिलाएं पुरूष व सैकड़ों बच्चों शामिल रहे। दोपहर बारह बजे रैली डीसी दफ्तर से स्कैंडल, मॉल रोड़ होते हुए राजभवन पहुंची। शिमला नागरिक सभा के अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा की मौजूदगी में राज्यपाल आचार्य देवव्रत को ज्ञापन सौंपा।
3 of 7
गुम्मा, ठियोग और कोटखाई इलाके में आंदोलन तेज होता जा रहा है। महासू में दरिदों द्वारा गुडिया की निर्मम हत्या के दोषियों को सजा की मांग के लिए गुम्मा में हजारों लोगों ने सडक पर उतर कर प्रदर्शन किया। लोगों ने करीब पांच घंटे तक ठियोग हाटकोटी सडक को जाम रखा। परिजनों ने कहा दोषियों को फांसी के फंदे पर देख कर ही बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
उधर दूसरी ओर मल्याणा, चम्याणा, भट्टाकुफर के लोग ढली टनल से संजौली, नवबहार से छोटा शिमला पहुंचे। यहां पर लोगों ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया की। लोगों में गुस्सा इस कदर हावी था कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा केंद्र को सीबीआई जांच के लिए लिखे पत्र का अभी तक जवाब न आना शर्मसार बताया है।
विज्ञापन
5 of 7
गुम्मा में विरोध प्रर्दशन के दौरान गुडिया के परिवार से पिता, माता , बहनें व अन्य परिजन भी उपस्थित रहे। नम आखों से उनकी एक ही मांग रही जब तक गुडिया के हत्यारों को फांसी नहीं मिलती उस समय तक न तो बेटी की आत्मा को शांतर मिलेगी न ही उनको चैन रहेगी। उन्होंने कहा दोषियों को फांसी की सजा मिलने पर ही इंसाफ नजर आएगा। लोगों का कहना है कि इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस जानबूझकर आरोपियों को बचा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।