फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक मैनेजर ने पत्नी को जन्मदिन पर दिया मौत का खौफनाक तोहफा

Wed, 08 Aug 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 08 Aug 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Shimla : Bank Manager Murdered wife on occasion of Birthday

बैंक मैनेजर ने पत्नी को जन्मदिन के मौके पर मौत का खौफनाक तोहफा दिया। पढ़िए दिल दहला देने वाली इस वारदात का पूरा सच। पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मामला हिमाचल के सोलन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार तड़के एक पति ने पत्नी के बर्थडे पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी योगेश कश्यप पुत्र मनि राम अर्की के मझियार (हरिपुर) का रहने वाला है और शिमला के कुसुम्पटी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बतौर प्रबंधक कार्यरत है।

Trending Videos
Shimla : Bank Manager Murdered wife on occasion of Birthday

उसकी पत्नी सोनम कश्यप हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही थी। दोनों में पिछले दो साल से अनबन चल रही थी, इसलिए वे एक-दूसरे से अलग रहते थे। दोनों का पांच साल का एक बच्चा है। मध्यप्रदेश के जब्बलपुर की रहने वाली सोनम से योगेश की शादी वर्ष 2011 में हुई थी।

Shimla : Bank Manager Murdered wife on occasion of Birthday

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह योगेश सोनम के किराये के मकान में पहुंचा। उस दौरान भी पत्नी सोनम से योगेश की कहासुनी हुई। इसके बाद सोनम के जन्मदिन पर मंगलवार सुबह फिर दोनों में हाथापाई हुई और तैश में आकर आरोपी योगेश ने पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shimla : Bank Manager Murdered wife on occasion of Birthday

दोनों में हाथापाई से घर में सोया पांच साल का उनका बच्चा भी जाग गया और जब वह चिल्लाया तो आसपास के पड़ोसी घर के बाहर इकट्ठा हो गए। हत्या से पूर्व पति ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस आने तक कमरे में ही बैठा रहा। घर के बाहर इकट्ठा हुए पड़ोसियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
Shimla : Bank Manager Murdered wife on occasion of Birthday

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे के अंदर बैठे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोलन अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed