फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

120 फीट गहरी खाई में गिरी वैन, दो की मौत, 6 लोग घायल

Wed, 08 Aug 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू) Updated Wed, 08 Aug 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Two killed as car falls into gorge in Kullu Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के तहत ग्राम पंचायत चकुरठा के कठौड़ी नाला के पास मंगलवार दोपहर बाद एक वैन सड़क से 120 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में वैन सवार एक महिला और पुरुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि छह लोग घायल हो गए। बंजार में प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकुरठा से दोपहर करीब 12 बजे एक मारुति वैन बालीचौकी की ओर आ रही थी।

Trending Videos
Two killed as car falls into gorge in Kullu Himachal Pradesh

अचानक कठौड़ी नाला के पास वह अनियंत्रित हो गई। इससे पहले की वैन में बैठे लोग कुछ समझ पाते तो वह 120 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वैन सवार आठ लोगों में से तेजा सिंह पुत्र लजू राम निवासी गांव पढ़ारनी तहसील सैंज, बंती देवी पत्नी हेम राज निवासी गांव खराल चकुरठा तहसील सैंज की मौके पर ही मौत हो गई।

Two killed as car falls into gorge in Kullu Himachal Pradesh

चंद्रमणी (23) पुत्र चेत राम निवासी गांव पढ़ारनी डाकघर चकुरठा, तहसील सैंज, मधु देवी (30) पत्नी महेश शर्मा निवासी गांव दलयाड़ा, डाकघर चकुरठा सैंज, अंशुल शर्मा (3) पुत्र महेश शर्मा गांव दलयाड़ा डाकघर चकुरठा, तहसील बंजार, विनोद कुमार (18) पुत्र कुरम दत्त निवासी गांव पढारनी डाकघर चकुरठा तहसील सैंज, ओम प्रकाश (34) पुत्र जीत राम गांव शौंहुला, डाकघर चकुरठा, तहसील बंजार, परस राम (35) पुत्र प्यारू राम निवासी गांव खलाब बालीचौकी, जिला मंडी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two killed as car falls into gorge in Kullu Himachal Pradesh

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों का भी घटनास्थल पर जमावड़ा लग गया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों व शवों को खाई से निकाला गया। पांच घायलों को कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया, जबकि एक घायल का बालीचौकी में उपचार चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बंजार अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
Two killed as car falls into gorge in Kullu Himachal Pradesh

बंजार थाना प्रभारी सीआर चौधरी ने बताया कि चकुरठा में हुए सड़क हादसे में आठ में से पांच को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया है। एक घायल का बालीचौकी अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। दो शवों को बंजार अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। डीएसपी मुख्यालय आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed