फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर पढ़ लें, बाद में पछताना न पड़े

Mon, 03 Dec 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 03 Dec 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
Shimla: 80 percent advance booking in Hotels for New Year and christmas Celebration

हिल्सक्वीन शिमला में विंटर टूरिस्ट सीजन ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए शहर में बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। वीकएंड पर भी शहर में सैलानियों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है। सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी से शहर के पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं।

Shimla: 80 percent advance booking in Hotels for New Year and christmas Celebration

शहर के 80 फीसदी होटल एडवांस में बुक हो चुके हैं। इस वीकएंड पर शहर के होटलों में आक्यूपेंसी 70 फीसदी तक पहुंच गई। सैलानियों की आमद बढ़ते ही शहर की पार्किंग पैक होने लगी हैं। पार्किंगों के एंट्री प्वाइंटों पर गाड़ियों के मुड़ने से जाम की समस्या भी पेश आ रही है। शहर के साथ लगते पर्यटन स्थल कुफरी में भी सैलानियों की खूब भीड़ उमड़ी। बर्फ का दीदार करने के लिए सैलानियों ने नारकंडा का भी रुख किया।

Shimla: 80 percent advance booking in Hotels for New Year and christmas Celebration

होटिलियरों के अलावा ट्रेवल एजेंट, टैक्सी आपरेटर और शहर के कारोबारी क्रिसमस और न्यू ईयर पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद लगा रहे हैं। रविवार को दिनभर माल रोड और रिज मैदान पर सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और यूपी से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shimla: 80 percent advance booking in Hotels for New Year and christmas Celebration

विंटर टूरिस्ट सीजन ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। वीकएंड पर शहर के होटलों में 70 फीसदी तक आक्यूपेंसी चल रही है। क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए एडवांस बुकिंग जोरों पर है। इस अवधि के लिए शहर के चुनिंदा होटल 80 फीसदी तक एडवांस बुक हो चुके हैं। - संजय सूद, अध्यक्ष होटिलियर एसोसियेशन शिमला

विज्ञापन
Shimla: 80 percent advance booking in Hotels for New Year and christmas Celebration

शिमला में अगर आने वाले हफ्तों में बर्फबारी होती है तो सैलानियों की आमद में भारी बढ़ोतरी की संभावना है। होटिलियर एसोसिएशन की सलाहकार समिति के सदस्य गोपाल अग्रवाल और हरनाम कुकरेजा ने बताया कि बर्फबारी सैलानियों को खासा आकर्षित करती है। बर्फ देखने के लिए भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचेंगे ऐसी उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed