फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आग लगने से सात घर जलकर राख, दो करोड़ रुपये का नुकसान, देखिए तस्वीरें

Wed, 04 Oct 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जुब्बल
ब्यूरो/अमर उजाला, जुब्बल Updated Wed, 04 Oct 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
seven house on fire at kathasu jubbal in shimla distt

जिला शिमला में जुब्बल के कठासू पंचायत के तहत केहराल में आग लगने से लोगों के आशियाने जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार कठासू पंचायत के तहत केहराल में सोमवार रात को आग लगने से सात घर जलकर राख हो गए। इससे करीब दो करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। 

seven house on fire at kathasu jubbal in shimla distt

सूचना के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नुकसान का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार केहराल में पुरुषोत्तम सिंह के घर से आग शुरू हुई। आग से पुरुषोत्तम सिंह के अलावा नरेश, जसवंत, परमानंद, किशोर, बलबीर, प्रमोद, देविंद्र, कपिल और अश्विनी के परिवार बेघर हो गए हैं। 

seven house on fire at kathasu jubbal in shimla distt

सूचना के बाद सरस्वतीनगर से उप तहसील व पुलिस चौकी के प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मकान सड़क से अधिक दूरी पर स्थित था। ऐसे में यहां तक दमकल वाहन भी नहीं पहुंच पाता था। घर कच्चा था, जिससे आग जल्द फैल गई और उसे रोक नहीं सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
seven house on fire at kathasu jubbal in shimla distt

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। डीएसपी मदन कांत ने मामले की पुष्टी की। उन्होंने कहा कि आग से करीब सात घर जल कर राख हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed