फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केसर से होगा अब इस बीमारी का उपचार, लंबे शोध के बाद तैयार की दवा

Mon, 18 Mar 2019 04:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Mar 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
Saffron will be used to treat Epilepsy

खाने की चीजों में खुशबू बिखेरने वाला केसर अब मिर्गी के मरीजों के लिए रामबाण साबित होगा। मिर्गी की बीमारी केसर से बनी दवा से ठीक हो सकेगी। सीएसआईआर - आईएचबीटी पालमपुर की लैब में केसर से दवाई तैयार की गई है। इस दवाई का चूहों पर सफल प्रयोग भी किया जा चुका है।

Saffron will be used to treat Epilepsy

केसर पर लंबे समय तक चले शोध के बाद यह दवा बनाई गई है। शोध में पाया है कि केसर के पराग में ऐसे तत्व होते हैं, जो मिर्गी के दौरे को कम करने की क्षमता रखते हैं।

Saffron will be used to treat Epilepsy

केसर की खेती अब कश्मीर ही नहीं, देश के अन्य राज्यों में भी होगी। सीएसआईआर ने शोध कर हिमाचल, तमिलनाडु और उत्तराखंड में इसकी खेती का सफल प्रयोग किया है। सीएसआईआर ने हिमाचल के भरमौर में भी केसर की खेती का सफल प्रयोग किया। भरमौर में केसर की औसत पैदावार प्रति हेक्टेयर 2.8 किलोग्राम रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saffron will be used to treat Epilepsy

देश में केसर की खपत और उत्पादन में कमी के चलते इसे भारी मात्रा में बाहरी देशों से आयात किया जाता है। विश्व में ईरान केसर उत्पादन का सबसे बड़ा केंद्र है, लेकिन आईएचबीटी पालमपुर ने हिमाचल के भरमौर के बाद रामपुर, उत्तराखंड के बागेश्वर और मुनसियारी, तमिलनाडु के बुटीक, मणिपुर और अरुणाचल में केसर की खेती का ट्रायल शुरू कर दिया है। संस्थान महाराष्ट्र में भी जल्द इसका ट्रायल करने जा रहा है।

विज्ञापन
Saffron will be used to treat Epilepsy

आईएचबीटी के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि सीएसआईआर की लैब में केसर की खेती को लेकर किया गया शोध मिर्गी के दौरे को ठीक करने में कारगर पाया गया है। इससे आने वाले दिनों में मिर्गी के दौरे से राहत मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed