फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेसलिंग शो में खली की खलबली, राखी सावंत ने मचाया धमाल, सपना के आते ही बेकाबू हुई भीड़

Thu, 05 Jul 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 05 Jul 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
rakhi sawant and sapna chaudhary gave Tremendous performance in great khali show wrestling
 द ग्रेट खली रेसलिंग शो में देसी- विदेशी पहलवानों के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत और हरियाणा की डांसर सपना चौधरी ने खूब धमाल मचाया। मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में राखी सावंत की जबरदस्त प्रस्तुति के बाद अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग शो का आरंभ हो गया। बारिश के चलते मैदान में शुरुआती समय में बहुत कम लोग मौजूद थे लेकिन देखते ही देखते पूरा मैदान लोगों से भर गया। लोगों में इस शो को लेकर कई दिनों से भारी उत्साह था जो भारी बारिश में भी देखने को मिला।
rakhi sawant and sapna chaudhary gave Tremendous performance in great khali show wrestling
लोग दिन में करीब एक बजे से ही मैदान में जुटना शुरू हो गए थे। इस दौरान बारिश भी हुई लेकिन लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोग छाते लेकर मैदान में डटे रहे। शो में युवाओं से लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखाई दिया। मैदान में लोग राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे। उधर, भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, प्रशासन की ओर से मैदान में पुख्ता प्रबंध किए गए थे। जैसे ही लोगों को द ग्रेट खली मैदान में रिंग का चक्कर काटते दिखे, लोगों ने उनका अभिवादन किया। 
rakhi sawant and sapna chaudhary gave Tremendous performance in great khali show wrestling
मैदान में करीब साढ़े छह बजे राखी सावंत ने जैसे ही कदम रखा पूरा पड्डल मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। खासकर युवा उनको देखकर उत्साहित नजर आए। राखी के आकर्षक पहरावे ने सभी को उन तक पहुंचने के लिए विवश कर दिया। इस बीच रिंग के पास सैकड़ों युवा राखी से मिलने को उतावले हो गए। इसी बीच राखी ने भी खूब जलबे बिखेर कर युवाओं का उत्साह दोगुना कर दिया। राखी ने अल्लाह दुहाई है, लैला मैं लैला, मेरे रश्के कमर, चल कुड़िए चल हो तैयार और दर्शकों की पसंद के कुछ गीतों पर जबरदस्त प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rakhi sawant and sapna chaudhary gave Tremendous performance in great khali show wrestling
रेसलिंग शो का प्रमुख आकर्षण करोड़ों दिलों में राज करने वाली प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी रहीं। सपना की एंट्री जैसे ही स्टेज पर हुई, भीड़ बेकाबू हो गई। इसमें सबसे अधिक युवाओं को बेकाबू होते हुए देखा गया। सपना के फैन रिंग के चारों ओर इकट्ठा हो गए और सेल्फी लेने की इच्छा भी जाहिर करने लगे। कुछ लोगों को स्टेज पर चढ़ने की कोशिश करते हुए भी देखा गया। 
विज्ञापन
rakhi sawant and sapna chaudhary gave Tremendous performance in great khali show wrestling
इस बीच पुलिस ने जिम्मा संभालते हुए बड़ी मशक्कत से युवाओं को रोका और स्थिति को नियंत्रण में किया। सपना ने डांस का तड़का लगाते हुए बेहतरीन प्रस्तुतियों से उपस्थित जन समूह का मनोरंजन किया और इस शो को यादगार बना डाला। सपना ने तेरी अख्यों का काजल, बदली बदली लागे, तू चीज लाजवाब, तेरी लत लग जागी आदि गानों पर खूब ठुमके लगाकर दर्शकों पर जादू चलाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed