फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासूम आंचल की तस्वीरें आईं सामने, सनकी आशिक ने कटर से दी बेरहम मौत

Sat, 19 May 2018 08:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरोटीवाला/बद्दी (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, बरोटीवाला/बद्दी (सोलन) Updated Sat, 19 May 2018 08:23 AM IST
Psycho Lover Slit Throat Of Girlfriend Murder In Baddi Himachal Pradesh
baddi murder

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के हिल व्यू अपार्टमेंट में सहेली के साथ रह रही बीस वर्षीय आंचल की सनकी आशिक ने कटर से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के दौरान कमरे में आंचल की सहेली मीनाक्षी भी थी। जब वह उसे बचाने के लिए आई तो आरोपी ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को बद्दी से गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल कटर भी बरामद कर लिया है। आरोपी अखिल (20) पुत्र रामकुमार निवासी गांव देहलां जिला ऊना का रहने वाला है।

Psycho Lover Slit Throat Of Girlfriend Murder In Baddi Himachal Pradesh

जबकि वारदात की शिकार हुई युवती आंचल चौहान पुत्री रणजीत सिंह निवासी बड़ूई डाकघर चौकी बंगार तहसील बंगाणा जिला ऊना की ही रहने वाली थी। वारदात में घायल युवती मीनाक्षी कुमारी पुत्री खेम सिंह निवासी दभोटा नालागढ़ की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार तीनों एक निजी कंपनी में इंटर्नशिप कर रहे थे। दोनों युवतियां हिल व्यू अपार्टमेंट में जबकि आरोपी पास में ही रहता है।

Psycho Lover Slit Throat Of Girlfriend Murder In Baddi Himachal Pradesh

आंचल और अखिल की पिछले दो साल से दोस्ती थी, लेकिन किन्हीं कारणों से आंचल ने दोस्ती तोड़ दी थी। बुधवार शाम से अखिल ने कई फोन किए लेकिन आंचल ने फोन नहीं सुना और तंग आकर उसने अखिल का मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया। इससे खफा होकर अखिल तड़के करीब पांच बजे अपार्टमेंट में आ गया और दरवाजा खटखटाने लगा। काफी देर बाद आंचल ने दरवाजा खोला तो उसे किचन में ले गया। जहां दोनों में बहस शुरू हो गई। अखिल बार-बार उसका फोन न उठाने का कारण पूछता रहा।

विज्ञापन
Psycho Lover Slit Throat Of Girlfriend Murder In Baddi Himachal Pradesh

कटर गर्दन पर रखकर धमकियां देने लगा। आंचल की सहेली मीनाक्षी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर ने आंचल का गला रेत दिया। मीनाक्षी पर भी हमला कर फरार हो गया। आंचल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमले में घायल मीनाक्षी ने क्वार्टर से बाहर आकर आसपास के लोगों को वारदात की जानकारी दी। उसने ही आरोपी का नाम भी लोगों को बताया। इसके बाद उसे पीजीआई ले जाया गया।

Psycho Lover Slit Throat Of Girlfriend Murder In Baddi Himachal Pradesh

बरोटीवाला हिल व्यू अपार्टमेंट में बी-फार्मा कंपनी में इंटर्नशिप कर रही आंचल की हत्या में मोबाइल नंबर ब्लॉक करना मौत की बड़ी वजह बन गई। हत्या के बाद पुलिस की तफ्तीश में इस बात का खुलासा हुआ है। आंचल और आरोपी अखिल दोनों एक ही उद्योग डॉ. रेड्डी लैब भुड्ड में इंटर्नशिप कर रहे थे। उन्हें 8-8 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था। दोनों 2016 से एक-दूसरे को जानते थे लेकिन अगस्त 2017 से दोनों में ब्रेकअप हो गया था। हाल ही में आंचल ने अखिल का मोबाइल नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया, जिससे गुस्साए अखिल ने तालीबानी अंदाज में उसे मौत के घाट उतार दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed