Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: इस शातिर ने लोगों को ऐसे लगाया लाखों रुपये का चूना, 25 एटीएम कार्ड बरामद

Fri, 18 May 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर(ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर(ऊना) Updated Fri, 18 May 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
police arrested ATM thief gang member at mehatpur una
स्थानीय बाजार में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले गिरोह का सदस्य धरा गया है। इसकी लोगों ने बाजार में जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
Trending Videos
police arrested ATM thief gang member at mehatpur una
हालांकि घटना के दौरान आरोपी के अन्य साथी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। उनकी धरपकड़ को पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।मामला ऊना के मैहतपुर का है।
police arrested ATM thief gang member at mehatpur una
पकड़े आरोपी से अलग-अलग बैंकों के 25 एटीएम कार्ड मिले हैं। आरोपी की पहचान हरियाणा के रोहतक जिला के तहत इंद्रगढ़ निवासी सुमेर के रूप में की गई है। गौरतलब है कि जिला भर में एटीएम कार्ड बदल कर लोगों के साथ ठगी की घटनाएं आम हो रही हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर फरार होने के बाद ऐसे आरोपी पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
police arrested ATM thief gang member at mehatpur una
जानकारी के मुताबिक आरोपी सुमेर अपने साथियों के साथ एक कार में मैहतपुर स्थित एसबीआई ब्रांच के बाहर एटीएम के आसपास काफी देर से मंडरा रहा था। बैंक के ही एक कर्मचारी ने उसे नोटिस किया और बाहर आकर उससे बात करने लग गया। 
विज्ञापन
police arrested ATM thief gang member at mehatpur una
बैंक कर्मी ने पूछा कि एटीएम से पैसे नहीं निकले क्या, आरोपी ने न में जवाब दिया तो बैंक कर्मी ने उसे अपने साथ बैंक के अंदर आकर पैसे लेने का ऑफर दिया। यह सुन शातिर मौके से भाग खड़ा हुआ। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed