फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरहद पर दिवाली: लेप्चा में पीएम मोदी ने सैनिकों के साथ मनाया उत्सव, देखें तस्वीरें

Sun, 12 Nov 2023 02:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: श्याम जी. Updated Sun, 12 Nov 2023 02:51 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामना संदेश दिया है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi celebrated Diwali with soldiers in Lepcha photos
पीएम मोदी ने सैनिकों साथ मनाई दिवाली - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में पीएम मोदी ने जवानों के साथ दिवाली का उत्सव मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा है 'बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा आया हूं'। 
PM Narendra Modi celebrated Diwali with soldiers in Lepcha photos
सैनिकों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
लेप्चा में पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों के साथ तिरंगा फहराया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दिवाली मनाना गर्व से भरा अनुभव है। जवान अपने समर्पण से हमारा जीवन रोशन करते हैं। देश जवानों का कृतज्ञ और ऋृणी है। 
 
PM Narendra Modi celebrated Diwali with soldiers in Lepcha photos
जवानों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेनाओं और सुरक्षा बल के पराक्रम का उद्घोष और यह ऐतिहासिक धरती और दीपावली का त्योहार यह अद्भुत संयोग है। यह अवसर मेरे लिए भी और देशवासियों के लिए भी जोश से भर देने वाला है। पर्व वहीं होता है जहां परिवार होता है। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर सीमा पर तैनात रहना, यह अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi celebrated Diwali with soldiers in Lepcha photos
पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों को खिलाई मिठाई - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने जवानों को मिठाई खिलाकर दिवाली का उत्सव मनाया। उन्होंने कहा कि आप सभी उत्साह से भरे हैं क्योंकि आप जानते हैं कि 140 करोड़ देशवासियों का ये बड़ा परिवार भी आपका अपना ही है। देश इसलिए आपका कृतज्ञ और ऋृणी है। इसलिए दीपावली पर हर घर में एक दीया आपकी सलामती के लिए भी जलता है। इसलिए हर पूजा में एक प्रार्थना आप जैसे वीरों के लिए होती है।
विज्ञापन
PM Narendra Modi celebrated Diwali with soldiers in Lepcha photos
लेप्चा में जवानों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामना संदेश दिया है। दीपावली के अवसर पर एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed