फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाड़ियों ने खूब बहाया पसीना, देखें तस्वीरें

Wed, 11 Sep 2019 07:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Sep 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
Players of South African team practicing in Dharamshala for t20 match with india
- फोटो : अमर उजाला

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच धर्मशाला में टी-20 मैच के लिए टीम में बतौर आलराउंडर शामिल मेहमान टीम के बल्लेबाज जियोरज लिंडे बल्लेबाजी पर ध्यान दे रहे हैं। बुधवार को अभ्यास के दौरान लिंडे ने ज्यादा समय तक नेट में शॉट लगाए। 

Players of South African team practicing in Dharamshala for t20 match with india
- फोटो : अमर उजाला

भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकाई चाइनामैन गेंदबाज तबरीज शमशी ने गेंदबाजी पर फोकस किया। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को दोपहर दो से शाम को पांच बजे तक दक्षिण अफ्रीकी टीम का अभ्यास करने का शेड्यूल था। 

Players of South African team practicing in Dharamshala for t20 match with india
- फोटो : अमर उजाला

टीम तय समय से करीब एक घंटा पहले मैदान में पहुंच गई, जबकि पांच बजे के बाद भी टीम नेट पर अभ्यास करती रही। इससे पूर्व करीब तीन बजे तक टीम ने मैदान में वार्मअप किया। इसके बाद नेट प्रेक्टिस के लिए टीम चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Players of South African team practicing in Dharamshala for t20 match with india
- फोटो : अमर उजाला

नेट में डेविड मिलर और कप्तान क्विंटन डीकॉक ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। आलराउंडर जियोरज लिंडे ने भी बल्लेबाजी का अभ्यास किया। कगिसो रवाड़ा, तबरीज शमशी और एंडिले ने गेंदबाजी का अभ्यास किया। 

विज्ञापन
Players of South African team practicing in Dharamshala for t20 match with india
- फोटो : अमर उजाला

टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए धर्मशाला पहुंची दक्षिण अफ्रीकी टीम का बुधवार को फोटो शूट हुआ। फोटो शूट किस संबंध में हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट में ये फोटो अपलोड किए गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed