फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हिमाचल में बारिश का तांडव, हर तरफ तबाही का मंजर, 23 की मौत

Sun, 18 Aug 2019 07:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 18 Aug 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
Pictures of damage to roads houses due to heavy rain in himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही मच गई है। जानमाल का भारी नुकसान होने की खबर है। कई जगह बादल फटने की सूचना है। प्रदेश में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है।

Pictures of damage to roads houses due to heavy rain in himachal
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में एक पर्यटक, मां-बेटियों और दादा-पोती समेत 21 लोगों की जान चली गई है। दो लोगों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं। दर्जनों लोग घायल हुए हैं। शिमला में दस, सोलन में पांच, चंबा-कुल्लू में तीन-तीन और बिलासपुर-सिरमौर जिलों में एक-एक लोगों की बारिश से मौत हुई है। पांच नेशनल हाईवे 887 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। पूरे प्रदेश में कई सड़कें और पुल ध्वस्त हो गए हैं। चंबा के बंदला में दीवार गिरने से दादा-पोती की मौत हो गई। शिमला में भूस्खलन से चार लोग दब गए।

Pictures of damage to roads houses due to heavy rain in himachal
- फोटो : अमर उजाला

शिमला में आरटीओ के पास हुए भूस्खलन में दो बच्चियों की मौत हो गई है। इनमें विशाखा ( 15) और दिव्या (18 ) साल है। इनकी मौत हो गई है। इनके माता कृष्णा ने भी बाद में उचपार के दौरान दम तोड़ दिया। जुब्बड़हट्टी के गांव सुजाणा में पशुशाला में आए भूस्खलन में दबने से महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pictures of damage to roads houses due to heavy rain in himachal
- फोटो : अमर उजाला

महिला को स्थानीय निवासियों की मदद से पशुशाला से बाहर निकाला गया। महिला की उम्र 40 से 42 साल बताई जा रही है। उधर कुमारसैन में ढारे पर पेड़ गिरने से दो नेपाली मजदूरों की मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में अर्जुन बुद्धा (19) और सन बहादुर (52) शामिल हैं।

विज्ञापन
Pictures of damage to roads houses due to heavy rain in himachal
- फोटो : अमर उजाला

कुल्लू में एक शख्स के बहने की खबर है। घुमारवीं में बादल फट गया है। जबकि बिलासपुर में आठ मकान ध्वस्त हो गए हैं। मनाली में नेशनल हाईवे बह गया है। जबकि कई जगह सड़कें और पुल बह गए। भूस्खलन से कालका शिमला हेरीटेज ट्रैक बंद कर दिया गया है। सभी ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed