मारपीट के बाद युवक की मौत पर लोगों का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। पुलिसिया कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम कर कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर डाली। यहां तक की भीड़ को शांत करने आए अफसरों की गाड़ियों की चाबियां भी प्रदर्शनकारियों ने छीन ली। मामला हिमाचल के जिला मंडी का है। यहां सुंदरनगर की ग्राम पंचायत लोअर बैहली में घायल युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने वीरवार दूसरे दिन अपना प्रदर्शन और उग्र कर डाला।
युवक की मौत पर बवाल, हाइवे जाम कर गाड़ियों में की तोड़फोड़, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर गाड़ियों के टायर जलाकर नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब साढ़े तीन घंटे तक चक्का जाम किया। पुलिस को बेकाबू भीड़ पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद से इस इलाके में लोगों का गुस्सा पुलिस पर बढ़ता ही जा रहा है।
चार जुलाई को लोअर बैहली में युवकों के बीच बाड़बंदी को लेकर आपसी मारपीट हुई थी। जिसमें जोगिंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसने 17 दिन बाद दम तोड़ दिया था। घटना के दो हफ्ते बाद तक पुलिस ने किसी आरोपी को नहीं पकड़ा जिससे ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ गया।
बुधवार को जैसे ही युवक की मौत की खबर पहुंची कि यहां पर लोगों में पुलिस और प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार शाम को भी लोगों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया था। बाद में यहां पुलिस बल तैनात कर दिए गए थे। बातचीत के बाद लोगों ने पुलिस को आरोपियों की धरपकड़ के लिए वीरवार सुबह 10 बजे कर का समय दिया था।
वीरवार सुबह युवक के अंतिम संस्कार के बाद लोग सुबह करीब दस बजे एक बार फिर धनोटू में आ गये और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। बाद में लोगों ने एक बार फिर से हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। इसके अलावा सभी संपर्क मार्गों को बंद करवा दिया।