{"_id":"587a69524f1c1b222aba8c1f","slug":"only-one-piligrim-take-bath-at-tandi-on-makar-sankranti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां सिर्फ एक श्रद्धालु ही लगा पाया आस्था की डुबकी, बाकी सभी डरे, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां सिर्फ एक श्रद्धालु ही लगा पाया आस्था की डुबकी, बाकी सभी डरे, तस्वीरें
Mon, 16 Jan 2017 12:00 AM IST
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मकर संक्रांति पर देशभर में भले ही करोड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई हो, लेकिन इस पवित्र स्थल पर सिर्फ एक शख्स ही डुबकी लगाने की हिम्मत दिखा पाया। बाकी सभी बिना स्नान किए ही वापस लौट गए। कई लोगों ने कोशिश भी की लेकिन पानी में उतरने से पहले ही उनकी हिम्मत जवाब दे गई। आइए जानते हैं क्यों-
2 of 8
बर्फ से लकदक बौद्ध बहुल इलाके में चंद्रा-भागा के संगम स्थली तांदी में जेबीटी अध्यापक अरुण ने माइनस 17 डिग्री तापमान में तैरते बर्फ के बीच आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। डुबकी लगाने की हसरत लिए कई श्रद्धालु सुबह तांदी संगम पहुंचे, लेकिन खून जमा देनी वाली ठंड में कोई भी डुबकी लगाने का साहस नहीं जुटा पाया।
3 of 8
नालडा गांव के अरुण ने भोलेनाथ के जयकारों के साथ संगम में डुबकी लगाकर सब को हैरत में डाल दिया। इसी साल विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की अस्थियों को भी यहीं प्रवाहित किया गया था। इधर, वरिष्ठ डॉ. पीडी लाल का कहना है कि इतने कम तापमान में अधिक देर तक रहने से हाइपोथर्मिया हो सकता है। इससे इनसान के शरीर में खून का बहाव रुक जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
उधर, मकर संक्रांति पर स्नान के लिए प्रदेश के तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। शिमला से सटे मंडी के तत्तापानी, कुल्लू के मणिकर्ण और बिलासपुर के मार्कंडेय मंदिर में हजारों भक्तों ने पवित्र स्नान किया और तुलादान करवाया। धार्मिक नगरी मणिकर्ण, वशिष्ठ, क्लाथ तथा पार्वती ब्यास संगम जिया में श्रद्धालुओं ने भारी ठंड के बीच पवित्र स्नान किया।
विज्ञापन
5 of 8
मणिकर्ण में तड़के ही पवित्र स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मार्कंडेय में मकर संक्रांति पर शनिवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर मंदिर में माथा टेका। श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर मंदिर कमेटी ने विशेष प्रबंध किए थे। तीर्थ स्थल तत्तापानी का पूर्व स्वरूप भले ही डूब गया हो, लेकिन लोगों की आस्था अभी भी इस तीर्थ स्थल से जुड़ी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।