फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में एक हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, यहां जानिए पूरा मामला

Mon, 10 Dec 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 10 Dec 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
one thousand youth will get jobs in Himachal

हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए जल्द रोजगार के अवसर मिलेंगे। सोलन जिले के तीन अन्य क्षेत्रों में कंडाघाट उपमंडल के वाकनाघाट, ममलीग और बनलगी में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। उद्योग विभाग ने प्लॉट बनाकर औद्योगिक इकाइयों को आवंटित करने शुरू कर दिए हैं। 80 में से 43 प्लॉटों का आवंटन कर दिया गया है। वर्तमान में इस क्षेत्र में उद्योग विभाग की जमीन खाली पड़ी है। ऐसे में अब यहां औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इससे एक हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

one thousand youth will get jobs in Himachal

जिला सोलन के किसानों के तैयार कच्चे माल से संबंधित उद्योगों को कच्चे माल के लिए बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा। यहां तैयार कच्चे माल की खपत यहीं हो जाएगी। इन क्षेत्रों में उद्योग लगने से करीब एक हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। फूड प्रोसेसिंग, स्टील फैब्रिकेशन, लैब इक्यूवमेंट, फार्मास्युटिकल सहित अन्य कई उद्योग स्थापित होंगे। 

one thousand youth will get jobs in Himachal

क्षेत्र में बनाए गए प्लॉटों में 1400 रुपये प्रति स्क्वयेर मीटर के हिसाब से 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। ममलीग में 700 रुपये प्रति स्क्वेयर मीटर, बनलगी में 1 हजार रुपये स्क्वयेर मीटर 50 प्रतिशत अनुदान पर प्लॉट आवंटित किए जा रहे है। वाकनाघाट में 23 प्लॉट बनाए गए हैं। ये सभी आवंटित किए जा चुके हैं। कई उद्योगपतियों में अपने स्तर पर कार्य भी शुरू कर दिया है। इसका कार्य करीब 50 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। ममलीग में 44 प्लॉट हैं। इनमें 14 आवंटित हो चुके हैं। बनलगी में 13 में से 6 प्लॉट आवंटित हो चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
one thousand youth will get jobs in Himachal

दो वर्ष में करना होता है कार्य शुरू  
प्लॉट लेने के बाद काम शुरू करने के लिए उद्योगपति को दो वर्ष का समय दिया जाता है। यदि कार्य शुरू नहीं किया जाता है तो उद्योग विभाग उक्त प्लॉटों को रद्द कर सकता है। कार्य शुरू करने के बाद यदि बीच में बंद कर दिया जाता है तो इसके बाद विभाग उद्योगपति को अतिरिक्त समय देता है। 

विज्ञापन
one thousand youth will get jobs in Himachal

बिजली, पानी के लिए संबंधित विभाग को भेजा प्रस्ताव
उद्योग विभाग सोलन के प्रसार अधिकारी ओपी शर्मा ने बताया कि सोलन जिले के तीन क्षेत्रों में बनाए गए प्लॉटों में बिजली-पानी सहित अन्य सुविधाएं देने के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पास होने के बाद उद्योगपति निर्माण कार्य शुरू कर देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed