{"_id":"5c0d24e1bdec22417f79ff77","slug":"himachal-govt-will-conduct-recruitment-for-446-various-posts-in-health-department","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल सरकार स्वास्थ्य विभाग में भरेगी 446 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल सरकार स्वास्थ्य विभाग में भरेगी 446 पद
Mon, 10 Dec 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल सरकार स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 446 पदों को भरने जा रही है। हिमाचल सरकार ने प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों के खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार की मंजूरी के बाद राज्य लोक सेवा आयोग ने चिकित्सकों के 208 पद भरने के लिए 28 दिसंबर तक आवेदन मांगे हैं।
2 of 6
136 सामान्य श्रेणी, 31 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति और 25 ओबीसी कोटे से भरे जाएंगे। आवेदन आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन किए जाएंगे। सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 400, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और बीपीएल उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 100 रुपये रहेगा।
3 of 6
पूर्व सैनिक कोटे, विशेष उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं रहेगी। सरकार ने इसके अलावा जिला अस्पतालों में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट के रिक्त पद भरने का भी फैसला लिया है। यह पद साक्षात्कार से भरे जाएंगे। 14 दिसंबर को टांडा में और 17 दिसंबर को आईजीएमसी शिमला में एमबीबीएस डॉक्टरों का साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एमबीबीएस परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
5 of 6
प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों के साथ-साथ प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 238 फार्मासिस्टों के पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अनुबंध आधार पर ये पद बैचवाइज भरे जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।