फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: नए साल के जश्न में डूबा हिमाचल, हर तरफ मस्ती और धमाल

Sun, 01 Jan 2017 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 01 Jan 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
New year 2017 celebrations in himachal pradesh

साल 2016 को अलविदा कहने और 2017 का स्वागत करने के लिए हिल्स क्वीन शिमला में जमकर जश्न मनाया गया। रिज मैदान और मालरोड सहित शहर के बाजारों, होटलों और रेस्तरां में शनिवार शाम जश्न का माहौल रहा। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए शहर में जगह-जगह पार्टियां की गईं। शनिवार को दोपहर बाद रिज मैदान और मालरोड पर तिल धरने की भी जगह नहीं रही। स्थानीय लोगों के अलावा भारी संख्या में बाहरी राज्यों के सैलानी नए साल का इस्तकबाल करने के लिए रिज और मालरोड पहुंचे। बर्फ के दीदार की चाह लिए शिमला आए सैलानियों ने छराबड़ा, कुफरी और नारकंडा का रुख किया। देर रात तक सैलानी शहर में नाचते गाते रहे।

New year 2017 celebrations in himachal pradesh

राजधानी में नए साल के जश्न में जमकर जाम छलके। शिमला-कुफरी मार्ग, टूटीकंडी बाईपास, बालूगंज और समर हिल रोड पर खुले में काकटेल पार्टियों का दौर चला। नशे में धुत युवाओं ने हुड़दंग भी मचाया लेकिन पुलिस कर्मियों के तैनात होने से कोई अव्यवस्था नहीं फैली। शनिवार को सोशल मीडिया पर नए साल की बधाई देने का जमकर दौर चला। व्हाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर पर बधाई देने का सिलसिला शनिवार सुबह से शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। बाजार में बुके और ग्रीटिंग कार्ड की भी खूब बिक्री हुई।

New year 2017 celebrations in himachal pradesh

न्यू ईयर के मौके पर हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटल हॉली डे होम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। होटल के रेजेंसी हाल को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया था। न्यू ईयर ईव पर केक काटा गया।डाइन एंड डांस, बेबी डांस जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को आकर्षक उपहार भी दिए गए। सैलानियों को हिमाचली, साउथ इंडियन, इटालियन, चाइनीज व्यंजनों सहित 70 डिश परोसी गई। रिट्ज डिस्को थैक, पीटरहॉफ, मरीना सहित अन्य प्राइवेट होटलों में भी देर शाम तक पाटियों का दौर चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
New year 2017 celebrations in himachal pradesh

नए साल 2017 के जश्न के लिए शनिवार को लाखों सैलानी हिमाचल पहुंच गए हैं। वीकेंड के चलते न्यू ईयर ईव पर राजधानी शिमला के अलावा पर्यटन नगरी मनाली, डलहौजी और धर्मशाला शहर में तिल धरने को जगह नहीं है। छोटे-बड़े होटल, गेस्ट हाउस यहां तक कि धर्मशालाएं भी पैक हैं। पिछले दो दिन से कई सैलानी गाड़ियों में रातें गुजारने को मजबूर हैं। होटलों की ऑक्यूपेंसी 100 फीसदी चल रही है। 

विज्ञापन
New year 2017 celebrations in himachal pradesh

शिमला में शनिवार सुबह से देर शाम तक कई किलोमीटर का लंबा जाम लगा रहा। रिज मैदान और मालरोड सहित शहर के होटलों में रात भर डांस और मस्ती का दौर चला। छराबड़ा, कुफरी, फागू, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा में टूरिस्टों का हुजूम है। होटलों में सैलानियों की शानदार तरीके से आवभगत हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed