दुनिया भर के वैज्ञानिकों की नजरें इन दिनों शिमला के आसमान पर टिकी हुई हैं। यहां एक खास चीज चक्कर काट रही है जिस पर बड़े बड़े देशों के वैज्ञानिकों की नजरें टिक गई हैं। आइए जानते हैं-
चमकदार हवाई जहाज की तरह नजर आ रही इस चीज को लोग अपनी नंगी आंखों से भी देख सकते हैं। नासा ने इसको देखने के लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। ऐसे में इन दिनों आपको अगर सुबह-शाम शिमला के आसमान में कोई चमकती हुई वस्तु नजर आती है तो हैरान-परेशान न हों।
राजधानी शिमला के आकाश में खगोल वैज्ञानिकों की सबसे बड़ी अंतरिक्ष प्रयोगशाला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) चक्कर काट रहा है। इसमें पांच वैज्ञानिक महीनों रह रहे हैं और अंतरिक्ष पर तमाम तरह के रोचक रिसर्च कर रहे हैं।
यह स्टेशन चमकदार हवाई जहाज की तरह नजर आ रहा है। इसे राजधानी शिमला के लोग सुबह और शाम के समय देख सकते हैं। शिमला से बुधवार को सुबह 4.40 और 6.12 बजे एक और चार मिनट के लिए दो बार देखा जा सकता है। इसे बिना किसी दूरबीन या एक्सरे फिल्म के नंगी आंखों से देख सकते हैं। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन 30 नवंबर तक देखा जा सकता है।
इन दिनों आपको अगर सुबह-शाम शिमला के आसमान में कोई चमकती हुई वस्तु नजर आती है तो हैरान-परेशान न हों। ये अंतरिक्ष में कई तरह के प्रयोगों को अंजाम देने वाला सबसे बड़ा मानव निर्मित उपग्रह आईएसएस है। इसे अमेरिका, रूस समेत 15 देशों की कई बड़ी स्पेस एजेंसियों ने मिलकर तैयार किया है।