फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्यूशन के बहाने दोस्त की पत्नी से बनाए अवैध संबंध, फिर खेला खूनी खेल

Sun, 15 Jul 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 15 Jul 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Murder in illicit relationship in Kasauli Himachal Pradesh

कसौली के खादीग्राम की दुकान में तैनात ऋषिपाल हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले का है। पुलिस के अनुसार ऋषिपाल की पत्नी और तांत्रिक अजय कुमार के बीच प्रेम प्रसंग के चलते अजय ने कसौली में इस हत्याकांड को अंजाम दिया। कसौली से ऋषिपाल के शव को एक ट्रंक में अजय अपने गांव हरियाणा के क्योड़क (कैथल) ले गया था। यहां शव को अपने आंगन में करीब 11 फुट गहरे गड्ढे में दबा दिया था।

Murder in illicit relationship in Kasauli Himachal Pradesh

हरियाणा पुलिस से संपर्क कर बीते दिन शव को निकालकर लाया गया है। ऋषिपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। उधर, पुलिस ने आरोपी अजय को शनिवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपी के पिता को भी पूछताछ के लिए कसौली लाई है। मृतक ऋषिपाल की पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि अजय का ऋषिपाल के घर आना जाना था। वह उसके बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था।

Murder in illicit relationship in Kasauli Himachal Pradesh

तांत्रिक अजय पिछले करीब एक महीने से कसौली में कमरा लेकर ठहरा था। ऋषिपाल 17 जून के बाद घर से गायब हुआ था। कुछ दिन बाद उसके भाई सतीश ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना कसौली में दर्ज करवाई। जब पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा तो ऋषिपाल के भाई ने पुलिस को बताया कि उसे शक है कि कहीं उसके भाई को कोई नुकसान न पहुंचाया गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in illicit relationship in Kasauli Himachal Pradesh

इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर तांत्रिक अजय कुमार निवासी क्योड़क कैथल (हरियाणा) को शक के आधार पर हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने ऋषिपाल की हत्या कर उसका शव अपने घर के आंगन में दबा दिया है। इसके बाद पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क कर आरोपी के आंगन से शव को निकाला।

विज्ञापन
Murder in illicit relationship in Kasauli Himachal Pradesh

एसपी मधुसूदन ने बताया कि आरोपी को शनिवार को कसौली कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 7 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मृतक की पत्नी और आरोपी अजय के पिता से भी मामले में पूछताछ कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed