फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में इस दिन दस्तक देगा मानसून, रोहतांग में फिर हिमपात, शिमला-कुल्लू में बारिश

Tue, 25 Jun 2019 08:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jun 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
monsoon will approach himachal probably on second of july,  fresh snowfall rohtang
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें शुरू होते ही मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। तड़के रोहतांग में 10 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ।

monsoon will approach himachal probably on second of july,  fresh snowfall rohtang
- फोटो : अमर उजाला

 शिमला और कुल्लू में बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज से मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जून तक बारिश जारी रहने के आसार जताए हैं। पहली जुलाई से दोबारा बारिश के आसार हैं।

monsoon will approach himachal probably on second of july,  fresh snowfall rohtang
- फोटो : अमर उजाला

उधर, प्रदेश के क्षेत्रों में बारिश से ब्यास नदी सहित अन्य नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों के नजदीक न जाने की सलाह दी है। शिमला शहर में मंगलवार को दोपहर एक से दो बजे तक झमाझम बारिश हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
monsoon will approach himachal probably on second of july,  fresh snowfall rohtang
rohtang pass - फोटो : अमर उजाला

रोहतांग, बारालाचा और कुंजुम दर्रा में ताजा हिमपात हुआ है। कुंजुम दर्रा बहाल करने में बीआरओ को झटका लगा है। मौसम के खराब मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने सैलानियों से नदी-नालों के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों की ओर आवाजाही न करने की हिदायत दी है। 

विज्ञापन
monsoon will approach himachal probably on second of july,  fresh snowfall rohtang
- फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.0, कांगड़ा में 34.0, बिलासपुर में 33.3, हमीरपुर में 33.1, नाहन में 31.3, सुंदरनगर में 30.6, सोलन में 28.4, धर्मशाला में 26.8, चंबा में 26.0, भुंतर में 24.0, शिमला में 23.5, डलहौजी में 20.4,  कल्पा में 18.7 और केलांग में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed