शिक्षक छात्राओं से करता था ऐसी दरिंदगी, कांप जाएंगे
हिमाचल के चंबा स्थित चुवाड़ी के एक सरकारी स्कूल का ये शिक्षक नन्हीं छात्राओं के साथ ऐसी दरिंदगी कर रहा था कि जिसे जानकर पुलिसवाले तक कांप गए। छात्राओं ने एक एक कर इसकी दंरिदगी की दास्तां पुलिस के सामने बयां कर दी।
शिक्षक छात्राओं से करता था ऐसी दरिंदगी, कांप जाएंगे
शुक्रवार को स्कूल में पुलिस पूछताछ में छात्राओं ने सनसनीखेज
खुलासे किए। पता चला कि आरोपी शिक्षक ने कक्षा में एक चाकू छिपा कर रखा था। इस चाकू से शिक्षक छात्राओं के बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म कर देता था।
शिक्षक छात्राओं से करता था ऐसी दरिंदगी, कांप जाएंगे
जब
छात्राएं इसका विरोध करतीं तो उन्हें चाकू का डर दिखाकर चुप करा देता था।
ये छात्राओं का यौन शोषण तो करता ही था, चाकू के दम पर डराता धमकाता भी
था। अब तक 13 छात्राएं इसकी शिकार हो चुकी थी। चाकू से जख्म देकर ये
छात्राओं से आए दिन मनमानी कर रहा था।
शिक्षक छात्राओं से करता था ऐसी दरिंदगी, कांप जाएंगे
छात्राओं की बाजू पर चाकू के
निशान भी पाए गए हैं। पुलिस ने शिक्षक के दराज की तलाशी ली तो उसमें चाकू
और आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इन चीजों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले
लिया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ भादंसं की धारा 354, 377 और पोक्सो
एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
शिक्षक छात्राओं से करता था ऐसी दरिंदगी, कांप जाएंगे
पीड़ित
छात्राओं को महिला शिक्षक, पुलिस कर्मी और अभिभावकों की देखरेख में बुलाया
गया और उनसे मामले के संदर्भ में पूछताछ की गई। स्कूल में अब तक 13
छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने की पुष्टि हो चुकी है।