मॉडलिंग और अभिनय के दम पर लाखों लोगों का दिल जीत चुकी हीरोइन रचना उर्फ रिचा धीमान आखिर क्यों मरने को मजबूर हुई, इसकी पूरी कहानी उसने सुसाइड नोट में लिखी थी। सुसाइड नोट में उस शख्स का नाम भी लिखा है जिससे वह बेहद प्यार करती थी।
सभी तस्वीरें फेसबुक अकाउंट से
हिमाचली और तमिल फिल्मों में अभिनय का जादू बिखरने वाली मॉडल रिचा धीमान दिन ब दिन शोहरत की ऊंचाइयां हासिल कर रही थी। फिल्मों के अलावा कई एलबम में भी काम करने के लिए उसे ऑफर आ रहे थे। इन सबके बीच रिचा अपने प्रेमी से एक बात को लेकर तनाव में चल रही थी।
अपने कथित प्रेमी पुलिस कांस्टेबल के साथ शादी की बात को लेकर रिश्तों में आई खटास के चलते काफी तनाव में थी। इसका खुलासा पुलिस की प्रारंभिक जांच में हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के बाद जब बात शादी तक पहुंची तो रिश्तों में खटास आ गई। बात बात पर झगड़ा होने लगा।
रिचा धर्मशाला के गमरु मोहल्ला में किराये के मकान में रहती थी। यहीं उसने मौत को गले लगाया। बताया जा रहा है कि रिचा को उसका कथित प्रेमी प्रताड़ित करने के साथ उससे मारपीट करने लगा था। रिचा का प्रेमी पुलिस विभाग ऊना जिले में सेवाएं दे रहा था।
लंबे समय से दोनों के बीच दोस्ती थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार कथित प्रेमी रिचा के साथ दो बार मारपीट भी कर चुका था। इसका खुलासा धर्मशाला में आरोपी कांस्टेबल से हुई पूछताछ के दौरान हुआ है। इसका जिक्र रिचा धीमान ने अपने सुसाइड नोट में भी किया है।