{"_id":"5ab4f9f04f1c1bbf758b705a","slug":"martyr-havildar-jorabar-singh-daughter-demands-justice-from-pm-narendra-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीद हवलदार जोराबर की बेटी ने पीएम मोदी से मांगा इंसाफ, रखी ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद हवलदार जोराबर की बेटी ने पीएम मोदी से मांगा इंसाफ, रखी ये मांग
Sat, 24 Mar 2018 12:38 PM IST
सुनील धीमान, अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
सुनील धीमान, अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आतंकियों से मुठभेड़ में देश पर कुर्बान हुए हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के शहीद हवलदार जोराबर सिंह के बच्चों के हौसले भी देश प्रेम से ओतप्रोत हैं। शहीद की बड़ी बेटी हरीतिका (12) ने कहा कि उनके पिता ने देश की रक्षा की खातिर प्राण दिए हैं। इस बात का उसे गर्व हैं।
2 of 8
बड़े भाई के बच्चों की शादी का लिया था जिम्मा- आंसुओं के साथ भारी मन से हरीतिका ने कहा कि पाकिस्तान अच्छा देश नहीं है। मोदी सरकार को पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देकर उनके पिता की शहादत का बदला लेना चहिए। कुछ साल पहले बड़े भाई की मौत के बाद हवलदार जोराबर सिंह ने उनकी दो बेटियों और एक बेटे के विवाह करवाने की जिम्मेवारी ली थी जो अभी तक पूरी नहीं हुई थी। साल 2019 में जोराबर सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने वाले थे। सेवानिवृत्ति पर ही जोराबर सिंह ने परिवार के साथ नए घर में प्रवेश करना था। नए मकान की प्रतिष्ठा और सेवानिवृत्ति की खुशी एक साथ मनाने का जोराबर का इरादा था।
3 of 8
पिता ने सेना के मेडल पहनकर दी बेटे को सलामी- शहीद के पिता सूबेदार राय सिंह ने सीने पर सेना के मेडल और सिर पर हिमाचली टोपी पहनकर अपने शहीद बेटे को सलामी दी। शहीद के पिता सभी से यही कहते हुए दिखे कि उन्हें अपने बेटे की शहादत पर फक्र है। बुजुर्ग माता-पिता के बुढ़ापे की जिम्मेवारी शहीद के कंधों पर थी। शहीद का छोटा भाई गांव में ही दिहाड़ी-मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
बेटियों को भेजना चाहते थे पढ़ाई के लिए विदेश- शहीद की छोटी बेटी कृतिका (10) ने कहा कि छोटे भाई को सैनिक स्कूल में दाखिल करवाने का पिता का सपना था। बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहते थे।
विज्ञापन
5 of 8
जोराबर सिंह अमर रहे... पाकिस्तान मुर्दाबाद... के नारों से शहीद को विदाई- कश्मीर के कुपवाड़ा के हलमतपुरा में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए रैत ब्लॉक के हवलदार जोराबर सिंह को हजारों नम आंखों ने विदाई दी। शहीद जोराबर सिंह अमर रहे...पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लोगों ने लगाए। सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ तिरंगे में लिपटी शहीद की पार्थिव देह को अंतिम सलामी दी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।