फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद के पिता ने पोते के लिए कही बड़ी बात, फख्र से चौड़ा होगा हर भारतीय का सीना

Thu, 20 Jun 2019 04:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थानाकलां/लठियाणी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थानाकलां/लठियाणी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Jun 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
martry anil father statement said he will sent grandson to indian army
- फोटो : अमर उजाला

अनिल की पत्नी सविता के हाथों की मेहंदी अभी उतरी भी नहीं थी। हाथों के चूड़े की खनक कम भी नहीं हुई थी कि पति की शहादत ताउम्र के लिए न भूलने वाले जख्म दे गई। अनिल और सविता की शादी को हुए दो वर्ष भी पूरे नहीं हो पाए हैं। चार माह का मासूम बच्चा पिता को पहचानता भी नहीं था कि परिवार के साथ ऐसा हादसा हो गया।

martry anil father statement said he will sent grandson to indian army
- फोटो : अमर उजाला

शव को देखते ही शहीद अनिल की पत्नी, बहन और मां शव से लिपट कर बिलख-बिलख कर रो पड़ीं। हर व्यक्ति पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा उगल रहा था। शहीद के गांव के लोग भी अनिल का चेहरे देखने के लिए बेताब दिखे। सेना के जवानों से चेहरा दिखाने के लिए बार-बार आग्रह करते रहे। ऐसे माहौल में शहीद का चार माह का बेटा कमरे में बेखर सो गया।

martry anil father statement said he will sent grandson to indian army
- फोटो : अमर उजाला

थोड़ी देर के बाद चार माह के बेटे दीक्षु को कमरे से बाहर लाया गया। शहीद की पत्नी सविता ने रुंधे गले से बताया कि देश की सरकार को पाकिस्तान से एक बार ही आर-पार की लड़ाई लड़ लेनी चाहिए। बार-बार के आतंकी हमलों से न जाने कितनी सुहागिनों के सुहाग उजड़ गए हैं, कितनी मांओं के बेटे कुर्बान को गए हैं। एक ही बार की जंग से पाकिस्तान का नाम मिटा देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
martry anil father statement said he will sent grandson to indian army
- फोटो : अमर उजाला

शहीद के पिता अशोक कुमार ने कहा कि पूरे परिवार को अनिल की शहादत पर गर्व है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं और उनके पिता भी सेना में कार्यरत थे। परिवार का इतिहास सेना से जुड़ा है।

विज्ञापन
martry anil father statement said he will sent grandson to indian army
- फोटो : अमर उजाला

ऐसे में वह चाहते हैं कि शहीद अनिल का 5 महीने का बेटा वरुण भी बड़ा होकर फौज में जाए और देश की सेवा करे। शहीद के पिता ने कहा कि उनकी बहू पढ़ी-लिखी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed