फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ की ऊंची दीवारों को काटकर मनाली-लेह मार्ग छह महीने बाद बहाल, देखें शानदार तस्वीरें

Tue, 19 May 2020 09:18 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर/केलांग (लाहौल स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, कोकसर/केलांग (लाहौल स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 May 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
Manali-Leh road closed by snow restored after six months, movement will start after two days
मनाली- लेह मार्ग - फोटो : अमर उजाला

पांच बर्फीले दर्रों पर बर्फ की कई फीट ऊंची दीवारों को काटकर छह महीने बाद सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग बहाल कर दिया गया है। 16050 फीट ऊंचा बारालाचा दर्रा बहाल होते ही सीमावर्ती क्षेत्र लेह-लदाख अब मनाली से जुड़ गया है। 

Manali-Leh road closed by snow restored after six months, movement will start after two days
मनाली-लेह मार्ग - फोटो : अमर उजाला

चीन और पाकिस्तान की सीमा तक सेना के जवानों को पहुंचने में अब आसानी होगी। हालांकि, बारालाचा दर्रे पर सोमवार सुबह बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही एक-दो दिनों के भीतर ही हो सकेगी। 

Manali-Leh road closed by snow restored after six months, movement will start after two days
मनाली-लेह मार्ग - फोटो : अमर उजाला

बीआरओ के बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल उमाशंकर ने कहा कि विकट परिस्थितियों में भी पिछले साल की अपेक्षा लगभग तीन सप्ताह पहले ही इस मार्ग को बहाल करने में सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manali-Leh road closed by snow restored after six months, movement will start after two days
मनाली-लेह मार्ग - फोटो : अमर उजाला

 टीम का हौसला बढ़ाने बीआरओ की दीपक परियोजना के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर एमएस बाघी भी बारालाचा पहुंचे। वहीं, जिला मुख्यालय केलांग में सोमवार को जनजातीय विकास परियोजना सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने की। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए लाहौल के लिए कुल बजट 62 करोड़ 51 लाख आवंटित किया गया है, जो पिछले वित्त वर्ष के बजट के मुकाबले 6 करोड़ 82 लाख अधिक है।

विज्ञापन
Manali-Leh road closed by snow restored after six months, movement will start after two days
मनाली-लेह मार्ग - फोटो : अमर उजाला

कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि मनाली-लेह मार्ग के खुलते ही अब कोविड-19 के खतरे के मद्देनजर सरचू में पुलिस पोस्ट व मेडिकल टीम तैनात की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed