यकीन मानिए, यहां टोपियां तय करती हैं आपकी तकदीर
आज हम आपको ऐसी जगह से वाकिफ करवाने जा रहे हैं जहां टोपी आपकी तकदीर का फैसला करती है। जानकर हैरानी हुई होगी लेकिन यह सच है। जानिए इसके बारे में। इनपुट: रमेश नेगी फोटो: सोशल मीडिया
यकीन मानिए, यहां टोपियां तय करती हैं आपकी तकदीर
हिमाचल प्रदेश्ा के किन्नौर जिले के यूला कंडा में झील के बीच भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर स्थित है। पवित्र झील के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण पांडवों ने वनवास के समय किया था। उसके बाद झील के बीच कृष्ण मंदिर का निर्माण किया गया। इस मंदिर की खासियत यह है कि इसमें हर धर्म के लोग दर्शन कर सकते हैं।
यकीन मानिए, यहां टोपियां तय करती हैं आपकी तकदीर
समुद्रतल से 12000 फीट की ऊंचाई पर स्थित यूला कंडा जन्माष्टमी उत्सव का इतिहास बुशहर रियासत से जुड़ा है। मान्यता है कि तत्कालीन बुशहर रियासत के राजा केहरी सिंह के समय इस उत्सव को मनाने की परंपरा शुरू हुई थी।
यकीन मानिए, यहां टोपियां तय करती हैं आपकी तकदीर
उस समय छोटे स्तर पर मनाए जाने वाले इस उत्सव को भले आज जिला स्तरीय का दर्जा मिल चुका है, लेकिन मेले को मनाने की परंपरा आज भी सदियों पुरानी है।
यकीन मानिए, यहां टोपियां तय करती हैं आपकी तकदीर
यूला कंडा में भगवान श्रीकृष्ण मंदिर के साथ बहती झील में जन्माष्टमी के दिन किन्नौरी टोपी उल्टी करके डाली जाती है। अगर टोपी बिना डूबे तैरती हुई दूसरे छोर तक पहुंच जाती है तो समझो आपकी मनोकामना पूरी। भाग्य आपका साथ देगा और आने वाला साल भी आपके लिए खुशहाली लेकर आएगा।