फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुल्लू हादसा: बस चालक ने नहीं मानी थी ये बात, बच जाती 44 लोगों की जान

Sat, 22 Jun 2019 04:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Jun 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
kullu private bus accident big mistake by bus driver
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले बंजार के भियोठ मोड़ पर हादसे का शिकार हुई बस लारजी के पास खराब हो गई थी। सवारियों के मना करने के बावजूद चालक ने बस को नहीं बदला। मना करने के बावजूद वह इसी बस को गाड़ागुशैणी के लिए ले गया।

kullu private bus accident big mistake by bus driver
- फोटो : अमर उजाला

इसका नतीजा यह हुआ कि बस बंजार से एक किलोमीटर दूर बियोठ मोड़ पर 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। यह खुलासा बस हादसे में घायल वियों गांव के सोहन लाल ने किया। उन्होंने बताया कि वह ड्राइवर के साथ वाली सीट पर ही बैठे थे। उन्होंने यह भी बताया कि औट टनल पार करने के बाद बस में नए चालक को बैठाया गया था।

kullu private bus accident big mistake by bus driver
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि इस दौरान नियमित चालक ड्राइवर सीट से उतर गया और नए चालक को बस चलाने के लिए दे दी। उन्होंने बताया कि बंजार के भियोठ मोड़ पर बस पहुंची तो तीखे मोड़ पर पीछे की तरफ हटने लगी। इससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और यह हादसा हो गया। खाई में गिरते ही जोरदार धमाके से बस की छत अलग हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
kullu private bus accident big mistake by bus driver
- फोटो : अमर उजाला

सोहन लाल ने कहा कि वह अभी भी इस हादसे से खौफ में हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में बंजार के कई घरों के चिराग बुझ गए तो कइयों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। घायलों के मुताबिक बस की हालत बेहद खराब थी। खस्ताहाल बस पहले भी अकसर खराब होती थी। 

विज्ञापन
kullu private bus accident big mistake by bus driver
- फोटो : अमर उजाला

एक बार तो बस का स्टेयरिंग ही चालक के हाथ में आ गया था। बावजूद इसके यात्रियों की जान की परवाह न करते हुए बस को गाड़ागुशैणी के लिए भेजा गया। बलागाड़ पंचायत की पूर्व प्रधान मीनाक्षी ने कहा कि अगर बस की स्थिति ठीक होती तो शायद यह हादसा नहीं होता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed