Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kullu Cloudburst: देखते-देखते पल भर में सात पुल, चार मकान और तीन लोग बह गए, तस्वीरों में देखें तबाही

Thu, 26 Jun 2025 11:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज/न्यूली (कुल्लू)/मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज/न्यूली (कुल्लू)/मनाली Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Jun 2025 11:06 AM IST
सार

 कुल्लू जिले की सैंज घाटी के जीवानाला में बादल फटने से आई बाढ़ से क्षेत्र में तबाही मच गई। जीवानाला से लेकर लारजी तक सात पैदल पुल बह गए। 

विज्ञापन
Kullu Cloudburst: Seven bridges, four houses and three people were washed away in a moment, see the devastatio
बादल फटने से आई बाढ़ ने मचाई तबाही - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी के जीवानाला में बादल फटने से आई बाढ़ से क्षेत्र में तबाही मच गई। जीवानाला से लेकर लारजी तक सात पैदल पुल बह गए। चार मकानों के साथ तीन लोग भी बाढ़ की चपेट में आ गए। पहले जीवानाला पर पंचायत की ओर से बनाए तीन पैदल पुल बह गए, उसके बाद सैंज नदी में रोपा, नूनू नाही, करटाह, सतेश आदि स्थानों में भी पुल बह गए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों का संपर्क टूट गया है। इस दौरान बिहाली में चार मकान भी बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं। इनमें तीन लोग भी चपेट में आए हैं। यहां लोगों की जमीन भी नदी में आई बाढ़ से तहस-नहस हो गई है। सिउंड के पास एनएचपीसी कॉलोनी में पानी घुस गया। एक अस्थायी दुकान भी बहने की सूचना है। सिंउड के पास मार्ग को भारी क्षति पहुंची है, जिससे आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ गई है। सैंज के पास एक माल वाहक भी सड़क से बहता नजर आया। उधर, बंजार के हुरनगाड में भी पुलिया बह गई है। इससे क्षेत्रवासियों का संपर्क कट गया है। 

Trending Videos
Kullu Cloudburst: Seven bridges, four houses and three people were washed away in a moment, see the devastatio
कुल्लू में बादल फटने से हुई तबाही। - फोटो : संवाद

12 साल बाद जीवानाला ने फिर मचाई तबाही
2 साल पहले भी जीवानाला में तबाही मचाई थी। नाले में बाढ़ आने से सिउंड गांव को तबाह कर दिया था। अब फिर से तबाही लेकर आया जीवानाला ने घाटी के लोगों की पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। पिन पार्वती नदी में आई बाढ़ से सिउंड के पास नदी पर बना पुल भी बाल-बाल बच गया। यह पुल रैला पंचायतों के कई गांवों को जोड़ता है। बारदल फटने के बाद नदी का जलस्तर पुल के करीब से गुजर रहा था।

Kullu Cloudburst: Seven bridges, four houses and three people were washed away in a moment, see the devastatio
बाढ़ में बह गए परिवार के सदस्य, महिला बेसुध - फोटो : संवाद

बाहंग में बह गईं चार दुकानें, मकान खाली करने के आदेश
बादल फटने से सोलंगनाला के समीप बहने वाले अंजनी नाला के उफान पर आने से व्यास नदी का जल स्तर बढ़ गया। बाहंग में चार दुकानें व्यास के बहाव में बह गई है। प्रशासन ने एहतिआत के तौर पर बाहंग में नदी तट पर बसे लोगों को मकान और दुकाने खाली करने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि अंजनी नाला में बादल फटने या गलेशियर टूटने से अचानक जलस्तर बढ़ा। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बुधवार दोपहर बाद अचानक अंजनी नाला उफान पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kullu Cloudburst: Seven bridges, four houses and three people were washed away in a moment, see the devastatio
मनाली में हुई तबाही। - फोटो : संवाद

नाले का पानी पलचान पुल से होकर बहने लगा। जिससे लोग खौफजदा हो गए। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा और डीएसपी केडी शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालत का जायजा लिया। ब्यास नदी में नाले का पानी मिलने से ब्यास का जलस्तर वहीं कई गुना बढ़ गया। बाहंग में व्यास के तेज बहाव में खेख राम की चार दुकाने बह गई। दुकानों को जोगी राम, कृष्ण और पवन ने किराये पर ले रखा था। तीन में स्नो ड्रेस का काम किया जाता था। एक दुकान स्टेशनरी की थी। दुकान के साथ सारा सामान नदी में वह गया है। 

विज्ञापन
Kullu Cloudburst: Seven bridges, four houses and three people were washed away in a moment, see the devastatio
सैंज में तबाही। - फोटो : संवाद

सैलाब देख घर छोड़ भागे लोग, तीन दिन पहले लगी दीवार ने बचाया सैंज बाजार
सैंज में जीवानाला में बादल फटने से पिन पार्वती नदी में आई बाढ़ से करीब 25 किलोमीटर दायरे में रहने वाले लोगों में अफरातफरी मची रही। पिन पार्वती नदी के किनारे बसे सैंज बाजार से साथ नदी किनारे सटे कई गांवों के लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की तरफ भागना पड़ा। सैंज बाजार के दूसरी तरफ लोग गाड़ियों और पैदल ही पहाड़ी की तरफ निकलने के लिए मजबूर हुए। सैंज घाटी 2023 से 2025 तक लगातार तीन साल से बरसात की बारिश का दंश झेल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed