फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना की छावनी में IS के झंडे, तीन बम धमाकों की धमकी, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Wed, 01 Feb 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 01 Feb 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
ISIS Poster Found at Army area at Subathu Kent in Himachal.

देश के एकमात्र 14 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर से सटे छावनी क्षेत्र सबाथू में जगह जगह आईएसआईएस के काले झंडे और भारत से लेकर नेपाल तक तीन धमाकों के फतवा चस्पां होने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। वहीं, सीएम वीरभद्र सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो केंद्रीय जांच एजेंसियों से भी मदद ली जाएगी। यह मामला गंभीर है और सरकार कोई लापरवाही नहीं बरतेगी।

ISIS Poster Found at Army area at Subathu Kent in Himachal.

हिमाचल के सोलन से आते हुए सुबाथू छावनी के एंट्री प्वाइंट पर बनी बैरियर घुमटी पर ही सादे कागज पर इस तरह के पांच फतवा चस्पा हुए हैं। जिसमें धमाकों की धमकी के अलावा कुछ इलेक्ट्रानिक्स उत्पादों का नाम लिखकर बूम भी लिखा गया है।

ISIS Poster Found at Army area at Subathu Kent in Himachal.

वहीं गुमटी के सामने वाली दीवार पर स्प्रे से मोदी बूम भी लिखा मिला है। गुमटी के थोड़ी ही दूरी पर छावनी के मधुबन पार्क के बोर्ड पर काले स्प्रे से आईएसआईएस लिखकर दहशत फैलाने की भरपूर कोशिश हुई है। जबकि ऊपर जाली की फेंसिंग पर काले झंडा वाला बैनर भी बंधा हुआ पाया गया है, जिसमें सफेद रंग से आईएसआईएस लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ISIS Poster Found at Army area at Subathu Kent in Himachal.

पंप हाउस पर भी इसी तरह का फतवा चस्पां मिले हैं। उसी जगह एक स्थान पर टंगे झंडे पर आईएसआईएस के नीचे सफेद रंग से 14 जीटीसी सुबथू पर बाकायदा क्रास किया गया है। हालांकि यह एरिया सैन्य क्षेत्र से बाहर है। लेकिन रातों रात दहशत फैलाने के मकसद से इस तरह की घटना को सफलतापूर्वक शरारती तत्वों द्वारा अंजाम देना सुरक्षा में भारी चूक माना जा रहा है। जहां हजारों रंगरूट और सेना के जवान सक्रिय हैं।

विज्ञापन
ISIS Poster Found at Army area at Subathu Kent in Himachal.

घटना के बाद सुबाथू छावनी और सैन्य क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इससे पहले करीब एक माह पहले इसी थाना क्षेत्र के धर्मपुर के मनसा देवी मंदिर के द्वार पर भी आईएसआईएस कमिंग सून की धमकी छापी गई है। हैरत की बता है कि जिस तरह के स्टेंसिल छापे का वहां यूज हुआ था, उसी तरह के स्टेंसिल का प्रयोग धमकी लिखने में सुबाथू में भी हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed