{"_id":"5dd39ed48ebc3e54c435d121","slug":"indira-gandhi-was-deep-connected-with-himachal-see-rare-photos-of-indira-shimla-visit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंदिरा को हिमाचल से था खास लगाव, हाड़ कंपा देने वाली ठंड में की थी ये घोषणा, देखें दुर्लभ तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा को हिमाचल से था खास लगाव, हाड़ कंपा देने वाली ठंड में की थी ये घोषणा, देखें दुर्लभ तस्वीरें
आज देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आज जन्मदिन है। 19 नवंबर को ही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में इंदिरा का जन्म हुआ था। इंदिरा गांधी भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही हैं। कहा जाता है कि इंदिरा को पहाड़ों से खास लगाव था। यही वजह थी कि जब भी उन्हें मौका मिलता वह यहां पहुंच जाती थीं। इंदिरा कई बार हिमाचल आई थीं। विशेषकर शिमला से उनका गहरा नाता रहा और यहां कई ऐतिहासिक समझौतों-फैसलों की गवाह बनीं।
2 of 7
पूर्ण राज्यत्व की घोषणा करतीं इदिरा
- फोटो : सोशल मीडिया
हिमाचल को हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच पूर्ण राज्यत्व का अधिकार मिला था। 25 जनवरी, 1971 को बर्फ के फाहों के बीच देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने शिमला के रिज मैदान से ऐलान किया था। उन्होंने कहा था-'मैं तो प्रदेश के लोगों को केवल शुभकामनाएं देने आई हूं। लोगों ने जिस साहस और बहादुरी से प्रदेश को मजबूत करने का काम किया है, वह अपने आप में मिसाल है।' उन्होंने मंच से यह उम्मीद जताई थी कि भविष्य में लोग मेहनत और जज्बे से प्रदेश को आगे ले जाने का कार्य करेंगे।
3 of 7
शिमला में इंदिरा गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदिरा गांधी के इस ऐलान का 30 मिनट का वीडियो फुटेज आज भी मौजूद है। इसमें हिमाचल को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा देने की घोषणा से लोगों में जबरदस्त उत्साह नजर आता है। कड़ाके की सर्दी के बीच भी प्रदेश भर की जनता इंदिरा को सुनने के लिए पहुंची थी। इस राज्य को बनाने में स्वतंत्रता सेनानी और सिरमौर के रहने वाले पूर्व मंख्यमंत्री एवं हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की भूमिका महत्वपूर्ण थी। पूर्ण राज्यत्व बनने के बाद डॉ. वाईएस परमार ही पहले मुख्यमंत्री बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हिमाचली टोपी पहने इंदिरा गांधी
कई दुर्लभ तस्वीरें आज भी इंदिरा गांधी के हिमाचल दौरे की यादों को ताजा करती हैं। इसमें पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के साथ हिमाचली टोपी पहने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भी कई दुर्लभ तस्वीरें शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 7
डॉ. वाईएस परमार व वीरभद्र सिंह के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
इस चित्र में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री वाईएस परमार और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के साथ हैं। पूर्व प्रधानमंत्री को हिमाचल के इन दो दिग्गज नेताओं पर बेहद भरोसा था। वह कई बार राजीव गांधी के साथ भी शिमला आई थीं और कई दिन हिमाचल में छुट्टियां बिताई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।