फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैबिनेट के 20 बड़े फैसले: 250 पदों पर भर्ती, तृतीय-चतुर्थ श्रेणी नौकरी के लिए लगाई ये शर्त

Mon, 18 Nov 2019 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Nov 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions today for third and fourth class employees
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 9 दिसंबर से 14 दिसंबर 2019 तक आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में छह बैठकें होंगी।

himachal cabinet meeting decisions today for third and fourth class employees
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों में चतुर्थ और तृतीय श्रेणी के पदों पर अब गैर हिमाचली नौकरी नहीं कर सकेंगे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए हिमाचल से 8वीं और 9वीं कक्षा पास करना अनिवार्य होगा, जबकि तृतीय श्रेणी के पदों पर नौकरी के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा हिमाचल से पास  होना जरूरी है।

himachal cabinet meeting decisions today for third and fourth class employees
- फोटो : अमर उजाला

मंत्रिमंडल ने 27 दिसंबर, 2019 को राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य स्तरीय समारोह शिमला के रिज मैदान पर आयोजित करने का भी निर्णय लिया। इसी दिन शिमला के पीटरहॉफ में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों में से विभिन्न परियोजनाओं का ‘ग्रांउड ब्रेकिंग’ समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions today for third and fourth class employees

कार्य लेनदेन के लिए भुगतान और लेखा प्रक्रिया में पारदर्शिता, सटीकता और दक्षता सुनिश्चित करने और भुगतान में अनावश्यक देरी को समाप्त करने के लिए मंत्रिमंडल ने पूरे राज्य में वन विभाग के लेनदेन कार्यों को कोषागार के तहत लाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions today for third and fourth class employees

मंत्रिमंडल ने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले हिमाचली दस्तकारों को 30 हजार रुपये तक के नए उपकरण खरीदने के लिए मुख्यमंत्री दस्तकार सहायता योजना अधिसूचित करने की मंजूरी प्रदान की। इस योजना के तहत दस्तकारों को उपकरण व औजार खरीदने के लिए 75 प्रतिशत का अनुदान देने का प्रावधान किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed