फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली पर यहां दौड़ेंगी 350 अतिरिक्त बसें, एचआरटीसी ने शुरू की सेवा

Tue, 06 Nov 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 Nov 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
hrtc shimla will run 350 additional buses on Diwali

दिवाली त्योहार के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अतिरिक्त बस सेवा शुरू कर दी है। इस बार दिवाली पर 350 स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। करीब 250 स्पेशल बसें दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के रूटों पर जबकि 100 अतिरिक्त बसें प्रदेश के भीतरी रूटों के लिए चलाई जाएंगी।


 

hrtc shimla will run 350 additional buses on Diwali

रूटीन के रूट भी प्रभावित नहीं किए जाएंगे। दिवाली वाले दिन दोपहर 4-5 बजे तक ही बसें चलेंगी। हालांकि, लंबे रूट की बसें सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी। इसके अलावा जहां 40 से अधिक सवारियां होंगी, वहां ऑन डिमांड स्पेशल बस भेजी जाएगी।

hrtc shimla will run 350 additional buses on Diwali

परिवहन निगम ने सोमवार को दिल्ली से हिमाचल के लिए 16, चंडीगढ़ से 34 अतिरिक्त बसें चलाईं। मंगलवार को दिल्ली बस अड्डे से 54, चंडीगढ़ से 62 अतिरिक्त बसें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए चलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hrtc shimla will run 350 additional buses on Diwali

बद्दी से भी 49 बसें विभिन्न क्षेत्रों के लिए दौड़ाई जाएंगी। हरियाणा को भी ऑन डिमांड बसें चलाई जाएंगी। एचआरटीसी के सीजीएम एचके गुप्ता ने बताया कि परिवहन निगम ने दिवाली पर अतिरिक्त बसें चला दी हैं। ऑन डिमांड के लिए भी बसें रिजर्व रखी हैं। 

विज्ञापन
hrtc shimla will run 350 additional buses on Diwali

दिवाली के दूसरे दिन विश्वकर्मा दिवस पर जो बसें हिमाचल में हैं उनकी सुबह के बाद वापसी होगी। हालांकि, सुबह थोड़ी दिक्कत रहेगी लेकिन कई बसों को समय पर चलाने के प्रयास किए जाएंगे। जिस बस चालक का जहां घर है ज्यादातर की ड्यूटी उसी क्षेत्र के रूट पर लगाई गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed