फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HP Cabinet Decisions: पंचायत चौकीदारों, चयनित प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ेगा, 100 से ज्यादा पद भरने की मंजूरी

Tue, 06 Jun 2023 09:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jun 2023 09:33 PM IST
सार

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

विज्ञापन
HP cabinet decisions today: Honorarium of Panchayat Chowkidars and selected representatives will increase, app
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल की बैठक में  बिजली उत्पादक से राज्य में विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं पर जल उपकर लगाने के बारे में चर्चा के लिए सचिव, ऊर्जा, की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया।



13 स्थानों पर राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खुलेंगे
इस कमेटी में जल शक्ति विभाग, वित्त विभाग और विधि विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी और फतेहपुर तथा हमीरपुर जिले के भोरंज में प्राथमिक स्तर तक राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने के लिए निर्माण गतिविधियां आरंभ करने की अनुमति प्रदान की। प्रदेश में 13 स्थानों पर ऐसे स्कूलों का निर्माण शुरू करने के लिए कैबिनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी है। 

जेल वार्डरों के 69 पद भरने की मंजूरी
मंत्रिमंडल ने कारागार विभाग में जेल वार्डरों के 69 पद भरने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने कारागार विभाग के सोलन जिला स्थित नालागढ़ (किशनपुरा) उप जेल में विभिन्न वर्गों के 20 पदों को भरने का निर्णय भी लिया।

ये भी पढ़ें: Himachal News: सरकार का खजाना खाली, ओवरड्राफ्ट के बने हालात, राज्य कैबिनेट ने जताई चिंता

HP cabinet decisions today: Honorarium of Panchayat Chowkidars and selected representatives will increase, app
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर खुलेंगे तीन पुलिस थाने
मंत्रिमंडल ने किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलासपुर जिले के भघेड़, मंडी जिले के नेरचौक और कुल्लू जिले के भुंतर में हाईवे-सह-पर्यटक पुलिस थाने खोलने तथा इन थानों को क्रियाशील करने के लिए विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पदों को सृजित करने तथा भरने की अनुमति प्रदान की। 

HP cabinet decisions today: Honorarium of Panchayat Chowkidars and selected representatives will increase, app
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

पंचायतीराज संस्थानों के चयनित प्रतिनिधियों, अशंकालिक पंचायत चौकीदारों का मानदेय बढ़ाया
मंत्रिमंडल ने अशंकालिक पंचायत चौकीदारों के मासिक मानदेय को 6200 रुपये से बढ़ाकर 6700 रुपये करने का निर्णय भी लिया। इससे प्रदेश के 3226 पंचायत चौकीदार लाभान्वित होंगे। यह निर्णय 1 अप्रैल 2023 से लागू होगा।  इसके अतिरिक्त पंचायतीराज संस्थाओं के चयनित प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय भी लिया है। जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पांच-पांच हजार, सदस्य के 500, पंचायत समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पंचायत समिति के सदस्य के500 रुपये की बढ़ोतरी की हैं। पंचायत प्रधान और उपप्रधान के 500-500 जबकि सदस्य के मानदेय में 200 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं, सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय पहले बढ़ा दिया गया है, लेकिन मंगलवार को कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
HP cabinet decisions today: Honorarium of Panchayat Chowkidars and selected representatives will increase, app
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

बार की समयावधि निर्धारित
बैठक के दौरान वर्ष 2023-24 के लिए बार की समयावधि दोपहर 12:00 बजे से प्रातः एक बजे तक निर्धारित करने को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने रोजगार अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में कागज रहित पंजीकरण प्रणाली आरंभ करने को भी मंजूरी प्रदान की।

विज्ञापन
HP cabinet decisions today: Honorarium of Panchayat Chowkidars and selected representatives will increase, app
- फोटो : अमर उजाला

मंत्रिमंडल ने जिला शिमला के राजकीय महाविद्यालय धामी में विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पदों के सृजन तथा भरने सहित मेडिकल तथा नॉन-मेडिकल कक्षाएं शुरू करने के लिए स्वीकृति प्रदान की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed