{"_id":"5ad9c5db4f1c1b81028b57e1","slug":"house-and-cowshed-gutted-in-fire-at-mandi-and-solan-himachal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" आठ कमरों का मकान और गौशाला राख, नकदी सहित आभूषण भी आग की भेंट चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ कमरों का मकान और गौशाला राख, नकदी सहित आभूषण भी आग की भेंट चढ़े
Sat, 21 Apr 2018 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लडभड़ोल (मंडी)/अर्की (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, लडभड़ोल (मंडी)/अर्की (सोलन)
Updated Sat, 21 Apr 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आग लगने से आठ कमरों का मकान और गौशाला जलकर राख हो गया। मकान में नकदी सहित आभूषण भी आग की भेंट चढ़ गए। लडभड़ोल क्षेत्र के खद्दर गांव में आग लगने से दो भाइयों का आठ कमरों का संयुक्त स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया है। अग्निकांड से प्रभावित परिवार के दो लाख रुपये नकद और लाखों रुपयों के आभूषण भी आग की भेंट चढ़ गए हैं।
2 of 5
आग को बुझाते वक्त गैस सिलिंडर के फटने से एक व्यक्ति हल्का झुलस गया है। बताया जा रहा है कि रात को तीन बजे के करीब आग लगने का पता चला, जिसके बाद आनन-फानन में परिवार के सभी सदस्यों ने मकान से बाहर निकल कर जान बचाई। प्रशासन ने प्रभावित दोनों परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये और एक-एक तिरपाल फौरी राहत के तौर पर प्रदान किए हैं। अग्निकांड से करीब 15 लाख से अधिक की संपत्ति स्वाहा हो गई है।
3 of 5
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात लगभग डेढ़ बजे खद्दर निवासी विजय कुमार और सुनील कुमार पुत्र राजमल के आठ कमरों के संयुक्त मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने से आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन उसमें सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई लेकिन, जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती, उससे पहले ही दो परिवारों का घर जलकर राख हो गया। आग से घर में रखा सारा सामान पूरी तरह जल गया है। खाद्य वस्तुएं, कपड़े बर्तन, जेवर और दो लाख नकदी आग की भेंट चढ़ गई है। ग्राम पंचायत प्रधान ने घटनास्थल का जायजा लिया है। उन्होंने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए प्रशासन से हर संभव सहायता करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
5 of 5
अर्की के जखौली गांव के अशोक कुमार की गौशाला में आग लगने से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लेकिन पशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया है। अग्निशमन विभाग व स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी में करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही करीब एक करोड़ रुपये 20 लाख की संपत्ति को नुकसान होने से बचाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।