फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले महीने होनी थी रिटायरमेंट, तिरंगे में लिपटकर गांव लौटा शहीद, रो पड़े लोग

Sat, 22 Jul 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Sat, 22 Jul 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
Himachali Martyr Shashi Kumar Cremation at Hamirpur.

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में शहीद हुए सूबेदार शशि शर्मा की पार्थिव देह शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे नादौन स्थित उनके पैतृक गांव गलोल पहुंची। इसके बाद शहीद का सैनिक सम्मान के साथ मान खड्ड किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद के 10 वर्षीय पुत्र अक्षय शर्मा ने मुखाग्नि दी।

Himachali Martyr Shashi Kumar Cremation at Hamirpur.

शहीद की दोनों बेटियों सहित काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं। सेना की 9 कोर जालंधर से आई सेना की टुकड़ी ने कैप्टन सजिन जेम्स की अगुवाई में आखिरी सलामी दी। 19 पंजाब रेजिमेंट के जवानों ने भारत माता की जय, रेजिमेंट की जय तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। ये सभी जवान शहीद शशि के साथ मोर्चे पर डटे हुए थे।

Himachali Martyr Shashi Kumar Cremation at Hamirpur.

नायब सूबेदार राम सिंह, मनमोहन कुमार, दलजीत सिंह आदि ने बताया कि 18 जुलाई सुबह 9 बजे पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी हो रही थी। शशि कुमार शर्मा सीमा से सटे बंकर में सेना की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे थे। इसी दौरान एक गोला बंकर की खिड़की के पास गिरा। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत बेस कैंप पहुंचाया गया। यहां से उधमपुर लाया गया, लेकिन 19 जुलाई को सुबह सेना के अस्पताल में शशि ने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachali Martyr Shashi Kumar Cremation at Hamirpur.

इस दौरान 19 पंजाब रेजिमेंट के रिटायर्ड कर्नल एमएस परमार और कर्नल धर्म सिंह, विधायक विजय अग्निहोत्री, प्रशासन की तरफ से एसडीएम नादौन अमित मेहरा, तहसीलदार अनिल मनकोटिया, डीएसपी गोपाल वर्मा, पूर्व सैनिक कॉरपोरेशन के चेयरमैन कर्नल विधि चंद लगवाल, बीडीसी चेयरमैन सुनील बिट्टू, बीरबल समेत आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Himachali Martyr Shashi Kumar Cremation at Hamirpur.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने गलोल गांव में शहीद शशि कुमार शर्मा के घर पहुंचकर उनके परिवार को ढांढस बंधाया। शहीद शशि शर्मा के घर पर शोक संलिप्त परिवार से मुलाकात के दौरान धूमल बोले - देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों के मां-बाप धन्य होते हैं। भाजपा परिवार उनके साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा है। शहीद शशि शर्मा ने अपने माता-पिता के साथ हिमाचल का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed