फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Weather: शिमला समेत प्रदेश के छह जिलों में भारी बर्फबारी, 667 सड़कें बंद, 2840 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sat, 05 Feb 2022 04:33 AM IST
Krishan Singh न्यूज,डेस्क अमर उजाला, शिमला
न्यूज,डेस्क अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Feb 2022 04:33 AM IST
विज्ञापन
Himachal Heavy Snowfall Weather Update Today: hundredereds of road and electricity transfermers stalled.
हिमाचल में भारी बर्फबारी। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी भाग बर्फ की सफेद चादर में लिपट गए हैं। शिमला, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। इन इलाकों में पिछले दो दिन से भारी बर्फबारी का दौर जारी है। राजधानी शिमला पूरी तरह से देश-दुनिया से कट गई है। सुबह से ही यहां यातायात ठप है। शिमला शहर से जुड़े तीन और प्रदेश में कुल पांच नेशनल हाईवे बंद हो गए हैं। प्रदेश में 667 सड़कें और 2840 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। 184 पेयजल योजनाएं भी ठप हैं।



निजी और सरकारी 550 से ज्यादा बस रूट ठप हैं। प्रदेश में हवाई सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित रहीं। उधर, लाहौल में हिमखंड गिरने से मनाली-केलांग मार्ग अवरुद्ध हो गया है। पहाड़ों में हुई भारी बर्फबारी के बाद सासे ने पूरे हिमालय क्षेत्र में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है।  राजधानी से हिमाचल के आठ जिलों का संपर्क कट गया है। शिमला से मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, धर्मशाला, चंडीगढ़, रामपुर और किन्नौर कट गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के चलते अपील की है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें व भूस्खलन संभावित स्थानों से दूर रहें। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला प्रशासनों व विभागों को आवश्यक व्यवस्थाओं को बहाल एवं सुचारू करने के निर्देश दे दिए हैं। सीएम प्रदेश की जनता व पर्यटकों से यह भी आग्रह है कि सरकार और प्रशासन का सहयोग करें।

Himachal Heavy Snowfall Weather Update Today: hundredereds of road and electricity transfermers stalled.
शिमला में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड पर आए हजारों लोग शिमला, डलहौजी, मनाली समेत अन्य क्षेत्रों में होटलों में फंसे हैं। नौहराधार में शिलाई इलाके के 80 लोग फंसे हुए हैं। अस्पताल या जरूरी काम के लिए ही लोग पैदल निकल रहे हैं। ऊपरी इलाकों में तो पांच फीट तक बर्फबारी हो चुकी है।

Himachal Heavy Snowfall Weather Update Today: hundredereds of road and electricity transfermers stalled.
बर्फबारी से पेड़ गिरने का खतरा - फोटो : अमर उजाला

चंबा में 88, शिमला 168, लाहौल-स्पीति में 138, मंडी में 100 सड़कें बंद चल रही हैं। कुल्लू जिले में भारी बर्फबारी के चलते नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। हिमाचल के मैदानी इलाकों में शनिवार से मौसम साफ है और धूप खिलने के आसार हैं। हालांकि, शिमला समेत मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आठ फरवरी तक यही स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Heavy Snowfall Weather Update Today: hundredereds of road and electricity transfermers stalled.
सोलन में भी बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

सोलन जिले के कसौली, चायल, कंडाघाट और सोलन शहर में भी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से चायल, कसौली, धर्मपुर के अलावा सोलन शहर में भी कई घंटे ब्लैकआउट रहा। कंडाघाट और बड़ोग में बिजली की मेन लाइन पर पेड़ गिरने से बत्ती गुल रही।  

विज्ञापन
Himachal Heavy Snowfall Weather Update Today: hundredereds of road and electricity transfermers stalled.
तांदी के पास हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला

शिमला की सड़कों पर 20 से ज्यादा पेड़ गिर गए हैं। इससे कई इलाकों में ब्लैकआउट है। जिला सिरमौर में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से 1400 गांव पिछले 23 घंटों से अंधेरे में डूबे हुए हैं। क्षेत्र में 33 केवी के चाढ़ना, कुपवी और संगड़ाह सब स्टेशनों के तहत 324 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed