{"_id":"61fcc3373fadce2dfc5bb250","slug":"himachal-weather-update-heavy-snowfall-in-six-districts-hundredereds-of-road-and-electricity-transfermers-stalled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: शिमला समेत प्रदेश के छह जिलों में भारी बर्फबारी, 667 सड़कें बंद, 2840 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: शिमला समेत प्रदेश के छह जिलों में भारी बर्फबारी, 667 सड़कें बंद, 2840 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त
न्यूज,डेस्क अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Feb 2022 04:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 12
हिमाचल में भारी बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के ऊपरी भाग बर्फ की सफेद चादर में लिपट गए हैं। शिमला, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। इन इलाकों में पिछले दो दिन से भारी बर्फबारी का दौर जारी है। राजधानी शिमला पूरी तरह से देश-दुनिया से कट गई है। सुबह से ही यहां यातायात ठप है। शिमला शहर से जुड़े तीन और प्रदेश में कुल पांच नेशनल हाईवे बंद हो गए हैं। प्रदेश में 667 सड़कें और 2840 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। 184 पेयजल योजनाएं भी ठप हैं।
निजी और सरकारी 550 से ज्यादा बस रूट ठप हैं। प्रदेश में हवाई सेवाएं दूसरे दिन भी बाधित रहीं। उधर, लाहौल में हिमखंड गिरने से मनाली-केलांग मार्ग अवरुद्ध हो गया है। पहाड़ों में हुई भारी बर्फबारी के बाद सासे ने पूरे हिमालय क्षेत्र में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। राजधानी से हिमाचल के आठ जिलों का संपर्क कट गया है। शिमला से मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, धर्मशाला, चंडीगढ़, रामपुर और किन्नौर कट गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के चलते अपील की है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें व भूस्खलन संभावित स्थानों से दूर रहें। मुख्यमंत्री ने संबंधित जिला प्रशासनों व विभागों को आवश्यक व्यवस्थाओं को बहाल एवं सुचारू करने के निर्देश दे दिए हैं। सीएम प्रदेश की जनता व पर्यटकों से यह भी आग्रह है कि सरकार और प्रशासन का सहयोग करें।
2 of 12
शिमला में बर्फबारी।
- फोटो : अमर उजाला
वीकेंड पर आए हजारों लोग शिमला, डलहौजी, मनाली समेत अन्य क्षेत्रों में होटलों में फंसे हैं। नौहराधार में शिलाई इलाके के 80 लोग फंसे हुए हैं। अस्पताल या जरूरी काम के लिए ही लोग पैदल निकल रहे हैं। ऊपरी इलाकों में तो पांच फीट तक बर्फबारी हो चुकी है।
3 of 12
बर्फबारी से पेड़ गिरने का खतरा
- फोटो : अमर उजाला
चंबा में 88, शिमला 168, लाहौल-स्पीति में 138, मंडी में 100 सड़कें बंद चल रही हैं। कुल्लू जिले में भारी बर्फबारी के चलते नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। हिमाचल के मैदानी इलाकों में शनिवार से मौसम साफ है और धूप खिलने के आसार हैं। हालांकि, शिमला समेत मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आठ फरवरी तक यही स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
सोलन में भी बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
सोलन जिले के कसौली, चायल, कंडाघाट और सोलन शहर में भी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से चायल, कसौली, धर्मपुर के अलावा सोलन शहर में भी कई घंटे ब्लैकआउट रहा। कंडाघाट और बड़ोग में बिजली की मेन लाइन पर पेड़ गिरने से बत्ती गुल रही।
विज्ञापन
5 of 12
तांदी के पास हिमस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
शिमला की सड़कों पर 20 से ज्यादा पेड़ गिर गए हैं। इससे कई इलाकों में ब्लैकआउट है। जिला सिरमौर में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से 1400 गांव पिछले 23 घंटों से अंधेरे में डूबे हुए हैं। क्षेत्र में 33 केवी के चाढ़ना, कुपवी और संगड़ाह सब स्टेशनों के तहत 324 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।