फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal: मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान, हवा में लटकी बस, गाड़ियां दबीं, अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट

Sat, 24 Jun 2023 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Jun 2023 01:19 PM IST
विज्ञापन
himachal weather update heavy rain in himachal many road closed vehicles buried in landslide
बारिश से भारी नुकसान। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है। राजधानी शिमला में कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। कई रास्ते और सड़कें बंद है।  बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया। परियोजनाओं में गाद आने से शिमला शहर के लिए गिरी से पेयजल आपूर्ति बंद हो गई है। भारी बारिश के कारण राजगढ़-नाहन रोड पर नेहर बाग के पास पंजाब रोडवेज की बस हवा में लटक गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। परवाणू शिमला एनएच पर जगह-जगह पत्थर व मलबा गिरने से परवाणू से धर्मपुर तक कई जगह ट्रैफिक वन-वे किया गया है।



himachal weather update heavy rain in himachal many road closed vehicles buried in landslide
- फोटो : संवाद

मंडी के कटौला में 163.3 मिमी, चंबा के सिंहुता में 160 मिमी, सोलन के कसौली में 145 मिमी और कांगड़ा में 143.5 मिमी बारिश हुई है। शिमला शहर में 99.2 मिमी, मंडी के गोहर में 81 मिमी, पंडोह में 74 मिमी, सुंदरनगर में 70 मिमी और सिरमौर के पच्छाद में 65.2 मिमी बारिश हुई है। प्रदेश में एक नेशनल हाईवे समेत 20 सड़कें बंद हैं। 372 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। 

himachal weather update heavy rain in himachal many road closed vehicles buried in landslide
- फोटो : संवाद

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 और 26 जून को प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंडी जिले की डैहर उपतहसील की ग्राम पंचायत सलापड़ कालोनी के सीयू गांव का 80 वर्षीय बुजुर्ग सौजू राम पुत्र काला राम अपनी 18 बकरियों को लेकर बीबीएमबी पावर हाउस सलापड़ के समीप चरा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather update heavy rain in himachal many road closed vehicles buried in landslide
- फोटो : संवाद

अचानक सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से बुजुर्ग व 18 बकरियां पानी के तेज बहाव बह गई हैं। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि लापता वृद्ध की तलाश हेतु सर्च अभियान जारी है।

विज्ञापन
himachal weather update heavy rain in himachal many road closed vehicles buried in landslide
- फोटो : संवाद

जोगिंद्रनगर के समखेतर में बाढ़ से सड़क बह गई है जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया है। कुछ मकानों को भी भारी नुकसान हुआ है। सराज क्षेत्र के कई गांवों में बिजली गुल है। जंजैहली मंडी सड़क मार्ग सहित अन्य कई सड़कें अवरुद्ध हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed