हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों रोहतांग, किलाड़, भरमौर और मनाली में सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश की ऊंची चोटियां बर्फबारी से लकदक हो गई हैं। जिला चंबा के कबायली क्षेत्र पांगी का संपर्क कट गया है। सोमवार शाम तक हिमाचल प्रदेश में 146 सड़कें, 46 बिजली ट्रांसफार्मर और आठ पेयजल योजनाएं ठप रहीं। भारी बर्फबारी के चलते कबायली क्षेत्र पांगी तक अब सिर्फ हवाई सेवा के जरिये ही पहुंचा जा सकता है। पर्यटन नगरी मनाली में भी सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई।
Snowfall Himachal: हिमाचल के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी, 146 सड़कें और 46 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किलाड़-जम्मू, किलाड़-मनाली, किलाड़ वाया साच पास मार्ग बंद हो गए हैं। रविवार रात से पांगी में बर्फबारी का क्रम जारी है। किलाड़, मिंधल, धरवास, रैई, पुर्थी, सुराल, साच बर्फबारी से लकदक हो गए हैं।
सोमवार को बर्फबारी के कारण अटल टनल की ओर जाने वाले पर्यटकों को सोलंगनाला में ही रोक दिया गया। जिला कांगड़ा में सोमवार सुबह धौलाधार की पहाड़ियों में हुई ताजा बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। शाम के समय शहर में बूंदाबांदी भी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा।
बर्फबारी सेंटीमीटर में
किलाड़ 45
रोहतांग दर्रा 20
अटल टनल 10
जलोड़ी दर्रा 10
सोलंगनाला 6
पलचान 5
मनाली 4
राजधानी शिमला के साथ लगते पर्यटन स्थल कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर, चौपाल के खिड़की में सोमवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद किसान-बागवान को सूखे की स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। हल्की बर्फबारी के बाद फिलहाल वाहनों की आवाजाही सुचारू चल रही है।