चक दे गर्ल अभिनेत्री चित्राशी रावत ने अभिनेता ध्रुवादित्य भगवानी के साथ शादी कर ली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के मौजूदगी में दोनों ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के ईस्ट पार्क होटल में सात फेरे लिए।
विवाह के बंधन में बंधे दोनों लंबे समय तक दोस्त रहे। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शनिवार को दोनों ने सात फेरे लेकर एक दूजे के हो गए। शादी समारोह में काफी भीड़ रही। चित्राशी देहरादून की रहने वाली हैं और उनकी स्कूली शिक्षा रायपुर रोड स्थित गुरु नानक अकादमी से हुई है। ध्रुव रायपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। आइए आज आपको बताते हैं, चित्राशी के बारे में खास बातें...
2 of 10
चित्राशी रावत
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ की ये हॉट ब्यूटी ओलंपिक खेलना चाहती थी लेकिन बन गई बॉलीवुड की हसीना। चित्राशी अपने कॉलेज डेज में अच्छी खिलाड़ी रही है। इतना ही नहीं हर खिलाड़ी की तरह इनका सपना भी ओलंपिक में देश को रिप्रेजेंट करना था। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस साधारण दिखने वाली लड़की के खेल ने ही उसे बॉलीवुड पहुंचा दिया।
3 of 10
चित्राशी रावत
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून की हॉकी प्लेयर चित्राशी रावत को उनके खेल ने ही 'चक दे इंडिया' में रोल दिलवाया। कोमल चौटाला के रूप में चित्राशी ने पूरे देश के दिल पर राज किया।
4 of 10
चित्राशी रावत
- फोटो : अमर उजाला
चित्राशी रावत ने 2007 सात में 'चक दे इंडिया' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। चित्राशी को बचपन से ही हॉकी खेलना पसंद था। वह नेशनल लेवल हॉकी खिलाड़ी रही हैं।
5 of 10
चित्राशी रावत
- फोटो : अमर उजाला
चित्राशी ने फैशन, लक, तेरे नाल लव हो गया, ये दूरियां, प्रेम मायी, हो गया दिमाग का दही में अभिनय किया है। पौड़ी जिले के सतपुली कस्बे की रहने वाली चित्राशी रावत ने शाहरुख खान के साथ ‘चक दे इंडिया’ फिल्म में पहली बार काम किया था।