{"_id":"6adfa1219307eed10f0f9324","slug":"swarghat-nangal-bus-service-suspended-for-a-week-students-face-increased-hardship-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-170741-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एक सप्ताह से स्वारघाट-नंगल बस सेवा बंद, विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एक सप्ताह से स्वारघाट-नंगल बस सेवा बंद, विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
स्कूली बच्चों और कर्मचारियों की आवाजाही प्रभावित, पंचायत प्रतिनिधियों ने निगम प्रबंधन से की बहाली की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट से ज्योरीपत्तन होते हुए नंगल तक चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा पिछले एक सप्ताह से बंद है। इससे क्षेत्र के स्कूली बच्चों, सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। लोगों ने निगम प्रबंधन से बस सेवा जल्द बहाल करने की मांग की है।
यह बस सुबह आठ बजे स्वारघाट से ज्योरीपत्तन के लिए रवाना होती थी और वहां से नंगल तक जाती थी। इस सेवा से स्वारघाट के आसपास के क्षेत्रों के अलावा नालागढ़ क्षेत्र के विद्यार्थी भी लाभान्वित होते थे। ग्राम पंचायत कुटेहला, टाली और नालागढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत जुखाड़ी, बाहा व घड़ियाच के बच्चे जकातखाना स्कूल आने-जाने के लिए इसी बस पर निर्भर थे। स्वारघाट में कार्यरत सरकारी कर्मचारी भी घर लौटने के लिए इस बस का इस्तेमाल करते थे। वहीं, ज्योरीपत्तन से झील के उस पार रहने वाले लोगों को भी इससे सुविधा मिलती थी।
ग्राम पंचायत कुटेहला की प्रधान कमला देवी, उपप्रधान गुरदेव शर्मा, पंचायत समिति स्वारघाट के अध्यक्ष रूप लाल ठाकुर और ग्राम पंचायत टाली के उपप्रधान प्रभु राम ने बस सेवा बंद होने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बस नहीं चलने से विद्यार्थियों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने निगम प्रबंधन से जनहित को ध्यान में रखते हुए बस सेवा जल्द शुरू करने की मांग की है।