फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: जमकर बरसे बादल, घरों में घुसा पानी, देखें तस्वीरें

Thu, 19 Sep 2019 06:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Sep 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report: heavy rainfall recorded in dharamashla, Water entered into homes
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कई भागों में गुरुवार को बादल जमकर बरसे। धर्मशाला और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह जमकर बारिश हुई। चड़ी में कुछ घरों में पानी भी घुस गया।  पालमपुर, बैजनाथ, कांगड़ा में हल्की बारिश हुई।

himachal weather report: heavy rainfall recorded in dharamashla, Water entered into homes
- फोटो : अमर उजाला

नूरपुर में भूस्खलन के चलते 20 मकानों में दरारें आ गईं। कई घर गिरने की कगार पर हैं। हिमानी चामुंडा के पास बिजली गिरने से करीब 150 भेड़-बकरियां मर गईं। भेड़ पालक प्रीतम चंद इसमें घायल हो गए।

himachal weather report: heavy rainfall recorded in dharamashla, Water entered into homes
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। गुरुवार को धर्मशाला में 76, नाहन में 43, गगल में 39, सरकाघाट में 32, भौरंज में 23, बलद्वाड़ा में 17, अंब में 14, ऊना में 8, नगरोटा सूरियां-सुजानपुर में 7 और मंडी में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather report: heavy rainfall recorded in dharamashla, Water entered into homes
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला रहा। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन
himachal weather report: heavy rainfall recorded in dharamashla, Water entered into homes
- फोटो : अमर उजाला

25 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं।  ऊना में अधिकतम तापमान 31.8, भुंतर में 31.6, बिलासपुर में 30.0, हमीरपुर में 29.8, सुंदरनगर में 29.3, सोलन में 28.0, चंबा में 27.8, कांगड़ा में 27.1, नाहन में 26.4, धर्मशाला में 23.6, केलांग में 22.7, शिमला में 22.5, कल्पा में 22.3 और डलहौजी में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed