फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ से गुलजार हुए देवभूमि के पहाड़, रोहतांग में ताजा बर्फबारी

Sun, 23 Sep 2018 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 23 Sep 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall in Rohtang Pass Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में ताजा बर्फबारी हुई है। कुल्लू व लाहौल की चोटियों पर भी ताजा हिमपात हुआ है। कुल्लू घाटी में बदले मौसम से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। चंबा के पांगी क्षेत्र में भी ताजा बर्फबारी हुई है।



देखें वीडियो
fresh snowfall in Rohtang Pass Himachal Pradesh

रोहतांग दर्रा के साथ कुल्लू व लाहौल की चोटियों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। रोहतांग दर्रा में पांच सेंमी बर्फ गिरी है। लाहौल स्पीति में पहाड़ बर्फ से गुलजार हो गए हैं। रोहतांग पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का पूरा लुत्फ उठाया।

fresh snowfall in Rohtang Pass Himachal Pradesh

जबकि कुंजुम दर्रा में दोपहर तक करीब चार 10 सेंमी बर्फबारी होने की सूचना है। बर्फबारी के कारण काजा जा रही एचआरटीसी की बस कुल्लू वापिस लौट आई है।शिमला में देर रात से बारिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
fresh snowfall in Rohtang Pass Himachal Pradesh

इसके अलावा बारालाचा, हनुमान टिब्बा, सेवन सिस्टर पीक आदि पहाड़ियां भी बर्फ से लकदक हो गई हैं। बर्फबारी से लाहौल में कड़ाके की ठंड पड़ने से लोगों ने गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं। प्रदेश में देर रात से बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से तीन दिन तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

विज्ञापन

वहीं बारिश से कुल्लू घाटी में आधा दर्जन मार्ग अवरूद्ध होने के साथ एक दर्जन मार्गों पर निगम की बसों को सुरक्षित जगहों तक ही भेजा जाएगा। 22 से 24 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 26 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed