हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के दो गांवों में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। सोमवार को सवेरा होने से पहले करीब 3:00 बजे सरोग गांव में बादल फटा। इसके तीन घंटे बाद सरोग से 40 किलोमीटर दूर कंधवारा गांव में दूसरा बादल फटा। इससे दोनों गांवों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच पानी के तेज बहाव की वजह से सरोग के करीब बड़ोगा गांव में एक घर की दीवार गिर गई। इससे 15 वर्षीय युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि युवक के माता-पिता भी चोटिल हुए हैं।
कंधवारा में छह घरों में मलबा भर गया है। प्रभावितों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया गया है। बादल फटने से 23 घर, 12 घराट, 10 दुकानें, चार स्कूल भवन, एक बैली ब्रिज सहित 10 पुल, पांच गोशालाएं, एक शौचालय को भारी क्षति पहुंची है। दो कारें, दो पिकअप वाहन, छह बाइकें भी बह गई हैं। 20 भेड़-बकरियां, गाय और बैल पानी के तेज बहाव में बहे हैं। 24 पेयजल परियोजनाएं, 11 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हैं। 14 मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
2 of 9
पुल क्षतिग्रस्त।
- फोटो : संवाद
वहीं, हडसर-भरमौर मार्ग पर पहाड़ी से गिरी चट्टान के कारण वाहन योग्य पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। इससे मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले शिव भक्तों की रफ्तार थम गई है। प्रशासन ने आगामी दो-तीन दिनों तक यात्रा न करने की श्रद्धालुओं से अपील की है।
3 of 9
बादल फटने से कार बही।
- फोटो : संवाद
स्थानीय ग्रामीणों राजीव कुमार, नरेश कुमार, योगराज, प्रकाश चंद, अंबिया राम आदि ने कहा कि अगर यह काम मार्च-अप्रैल में लोक निर्माण विभाग शुरू करवा देता तो इतनी परेशानी लोगों और शिवभक्तों को नहीं उठानी पड़ती। कहा कि जिस स्थान पर पुल का निर्माण करवाया जा रहा है, वह जगह सुरक्षित नहीं है। वर्ष 2018 में मणिमहेश यात्रा के दौरान प्रंघाला नाले पर पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।
4 of 9
बादल फटने से हुई तबाही।
- फोटो : संवाद
उस दौरान दावा किया गया कि एक वर्ष में पुल तैयार कर लिया जाएगा लेकिन 2022 की मणिमहेश यात्रा को कुुछ दिन शेष रहने के बाद भी पुल तैयार नहीं हो पाया है। ऐसे में जितना पुल तैयार हुआ था, रविवार हुई बारिश ने फिर से उसे क्षतिग्रस्त कर दिया है।
5 of 9
बाइक क्षतिग्रस्त।
- फोटो : संवाद
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि भारी बारिश के बाद भूस्खलन और चट्टानें गिरने से बैली ब्रिज का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। उपमंडल अधिकारी असीम सूद ने शिवभक्तों से आगामी तीन दिन तक मौसम खराब रहने के कारण यात्रा न करने का आग्रह किया है।