फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Weather: खड्ड में डूबने से एक की मौत, हाईवे का 250 मीटर हिस्सा बहा

Sun, 07 Aug 2022 08:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Aug 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
himachal weather update one drowned in knagra highway washed away in flash flood in kullu
चिड़गांव-गुशाली-रोहल सड़क पर भूस्खलन की चपेट में आई कार। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में थुरल की पंचायत बैरघट्टा के एक व्यक्ति की मौल खड्ड में डूबने से मौत हो गई। भारी बरसात से आनी-औट एनएच-305 चैहनी से खनाग तक की 250 मीटर सड़क का हिस्सा बह गया। इससे एनएच बंद हो गया। सोलन-मिनस मार्ग भटियूड़ी के पास चट्टानें गिरने से 12 घंटे बंद रहा। जिला कांगड़ा में बरोट-घटासनी मुख्य मार्ग शुक्रवार से बंद पड़ा है।

himachal weather update one drowned in knagra highway washed away in flash flood in kullu
आनी-औट एनएच का हिस्सा बहा। - फोटो : संवाद

प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश से 41 सड़कें बंद हो गई हैं। पांच ट्रांसफार्मर और नौ जलापूर्ति योजनाएं भी ठप पड़ी हैं। उधर, मंडी-पठानकोट एनएच पर खानीनाला में भूस्खलन से चंबा डिपो की बस फंस गई।

himachal weather update one drowned in knagra highway washed away in flash flood in kullu
- फोटो : संवाद

सड़क बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। इससे टेट की परीक्षा देने मंडी जा रहे परीक्षार्थी भी मार्ग में फंसने से परेशान हुए। सुबह चार बजे से बंद मार्ग पांच घंटे बाद नौ बजे बहाल हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather update one drowned in knagra highway washed away in flash flood in kullu
- फोटो : संवाद

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 13 अगस्त तक बारिश के आसार जताए हैं। मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
himachal weather update one drowned in knagra highway washed away in flash flood in kullu
- फोटो : संवाद

कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
स्टेशन   न्यूनतम तापमान   अधिकतम तापमान 

नाहन           24.9                28.7 
ऊना            24.8                35.6 
बिलासपुर     24.5                32.5 
हमीरपुर       23.2                31.4
कांगड़ा        22.8               30.2   
मंडी           22.0               32.2 
सोलन       20.6                31.5 
धर्मशाला   20.2                28.0 
शिमला    16.5                23.2 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed