प्रदेश सरकार की ओर से स्वीकृत जेबीटी के 671 पद जुलाई 2017 में हुई काउंसलिंग के आधार पर भरे जाएंगे। टेट मेरिट से पद भरने के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिए हैं। चुने जाने वाले शिक्षकों को 15 दिसंबर तक नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। काउंसलिंग के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाने में निदेशालय के अधिकारी जुट गए हैं।
जेबीटी के 671 पदों पर भर्ती, जानिए किस जिले के लिए कितने पद
दस जिलों में टेट मेरिट से सरकार से जेबीटी के 671 पद भरने का फैसला लिया है। निदेशालय ने 671 पदों का जिलावार आवंटन कर दिया है। मंडी जिले में सबसे अधिक 193 और कुल्लू में सबसे कम 17 पद भरे जाएंगे। 20 नवंबर को हुई मंत्रिमंडल बैठक में विभिन्न श्रेणियों के 2277 पद भरने को मंजूरी दी गई है।
कुल 2277 में से 671 पद जेबीटी के लिए हैं। इन पदों को टेट मेरिट से भरा जाएगा। बीते साल मामला हाईकोर्ट में पहुंचने के चलते टेट मेरिट के आधार पर शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को बंद कर दिया था। नए सिरे से हुई भर्ती के तहत शिक्षा विभाग ने भर्ती बैचवाइज और आयोग के माध्यम से की।कुल 2277 में से 671 पद जेबीटी के लिए हैं। इन पदों को टेट मेरिट से भरा जाएगा। बीते साल मामला हाईकोर्ट में पहुंचने के चलते टेट मेरिट के आधार पर शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को बंद कर दिया था। नए सिरे से हुई भर्ती के तहत शिक्षा विभाग ने भर्ती बैचवाइज और आयोग के माध्यम से की।
अब जेबीटी के नए पद स्वीकृत होने के बाद शिक्षा निदेशालय ने दोबारा से टेट मेरिट के आधार पर भर्ती करने का फैसला लिया है। वीरवार को प्रारंभिक निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए हैं। कहा है कि जुलाई 2017 में हुई काउंसलिंग के आधार पर शिक्षकों को भर्ती किया जाए। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि 2017 में टेट पास जो अभ्यर्थी दो साल की डीएलएड कर रहे थे और अब परिणाम घोषित होने पर पास नहीं हुए हैं। उन्हें नियुक्त पत्र नहीं दिए जाएंगे।
जिला पद
बिलासपुर 50
चंबा 102
हमीरपुर 22
कांगड़ा 39
कुल्लू 17
लाहौल-स्पीति 24
मंडी 193
शिमला 113
सिरमौर 61
सोलन 50
कुल 671